इंडिया:- वर्ल्ड कप 2023 संपन्न हो चुका है. फाइनल तक पहुंचने के बाद टीम इंडिया यहां ट्रॉफी उठाने से चूक गई. अब भारतीय क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड कप ट्रॉफी टीम इंडिया के हाथ में देखने के लिए चार साल और इंतजार करना होगा. वनडे क्रिकेट में अगला वर्ल्ड कप अब साल 2027 में होना है. इस वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास है. तीनों देश मिलकर अगले वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे।
इससे पहले वर्ल्ड कप 2003 का आयोजन भी अफ्रीका में ही हुआ था. तब दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ केन्या ने वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी की थी. उस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे तो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए थे लेकिन केन्या ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
20 साल पहले अफ्रीका में हुआ यह वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए यादगार रहा था. 1983 के बाद भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी।
कितनी टीमें लेंगी हिस्सा और कैसे होगी एंट्री…
अगले वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें से दो टीमें तो पहले से तय है. इसके बाद वर्ल्ड कप से पहले एक तय समय सीमा तक आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप-8 टीमों को सीधे वर्ल्ड कप टिकट मिल जाएगी।
क्या होगा फॉर्मेट…
वर्ल्ड कप 2027 में 7-7 टीमों के दो ग्रुप होंगे. यहां राउंड रॉबिन स्टेज के बाद दोनों ग्रुपों से टॉप-3 टीमें अगली स्टेज में पहुंचेगी. यानी दूसरे राउंड में यहां 6 टीमें होंगी. एक ग्रुप की टीम दूसरे ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी।
