मल्टीप्लेक्स में बैठकर सिनेमा का आनंद हर कोई उठाना चाहता है लेकिन महंगे टिकटों के दाम की वजह से नहीं देख पाते हैं लेकिन अब आपको मौका मिलने जा रहा है जिससे आप सिनेमाहॉल में बैठकर आराम से कोई भी फिल्म का मजा ले सकते हैं वो भी सिर्फ 75 रुपए में। बता दें कि 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर टॉकीज और पीवीआर में महज 75 रु में दर्शकों को फिल्में दिखाई जाएंगी। ये निर्णय मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा लिया गया है जिसके तहत 4 हजार से अधिक थियेटरों में 75 रुपए में फिल्में दिखाई जाएंगी। बता दें इसके पहले 16 सितंबर को 75 रूपए में फिल्म दिखाया जाना तय था लेकिन इसकी तारिख टाल दी गई और इसे बढाकर 23 सितंबर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि ऐसा ब्रम्हास्त्र की सफलता की वजह से किया गया था। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन कहा जा रहा था कि ब्रम्हास्त्र की ताबड़तोड़ कमाई के सामने अगर 75 रूपए टिकिट कर दिया जाएगा तो फिल्म क कमाई पर असर पड़ सकता है।