नई दिल्ली. आमतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए एक क्रेडिट कार्ड (Credit Card) हासिल करना मुश्किल नहीं होता है. हालांकि क्रेडिट स्कोर या सिबिल (CIBIL) स्कोर खराब होने पर या असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए क्रेडिट कार्ड मिलना आसान नहीं होता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब एक आम आदमी भी कम से कम 100 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) कराकर क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकता है. इस एफडी पर 9 फीसदी तक ब्याज तो मिलेगा ही, साथ ही क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 0.5 फीसदी से 5 फीसदी तक कैशबैक भी मिलेगा. हम बात कर रहे हैं सुपर.मनी रुपे क्रेडिट कार्ड (Super.Money RuPay Credit Card) की.हाल ही में इस कार्ड को मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 (Global Fintech Fest 2024) के दौरान पेश किया गया.
इस कार्ड को फ्लिपकार्ट (Flipkart) के मालिकाना हक वाले यूपीआई ऐप सुपर.मनी (Super.Money) ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है. फिलहाल इसके लिए अप्लाई शुरू नहीं हुआ है लेकिन आप सुपर.मनी ऐप के जरिए वेटलिस्ट ज्वाइन कर सकते हैं.सुपर.मनी ऐप से लिया गया स्क्रीनशॉट90 रुपये से 9 लाख तक मिलेगी क्रेडिट लिमिटइस कार्ड के लिए आप 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की एफडी करा सकते हैं. एफडी रकम की 90 फीसदी क्रेडिट लिमिट मिलेगी. इसका मतलब हुआ कि आप 90 रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक क्रेडिट लिमिट पा सकते हैं.
यह क्रेडिट कार्ड एनपीसीआई के रुपे नेटवर्क पर आधारित है. इस कार्ड को उन सभी ऑनलाइन वेबसाइट और मर्चेंट आउटलेट में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो रुपे कार्ड (Rupay Card) स्वीकार करते हैं. इसके जरिए यूपीआई सुविधा का भी फायदा ले सकेंगे. इस क्रेडिट कार्ड को यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते हैं और पड़ोस के छोटे से दुकान पर लगे मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड (Merchant UPI QR Code) को स्कैन कर इस कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस कार्ड के जरिए ऑनलाइन मर्चेंट को भी यूपीआई पेमेंट्स कर सकते हैं.,सुपर.मनी कार्ड के फीचर्सइस कार्ड के जरिए Myntra पर किए गए खर्च पर 5 फीसदी कैशबैकइस कार्ड के जरिए Cleartrip पर किए गए खर्च पर 3 फीसदी कैशबैकइस कार्ड के जरिए Flipkart पर किए गए खर्च पर 2 फीसदी कैशबैकइस कार्ड के जरिए अन्य सभी कैटेगरी में किए गए खर्च पर 0.5 फीसदी
