Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब हाथ देखकर सिर्फ भविष्य ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल का भी लगा सकते हैं पता; स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया…
    समाचार

    अब हाथ देखकर सिर्फ भविष्य ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल का भी लगा सकते हैं पता; स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया…

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के समय में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ती समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है, यह युवाओं को भी तेजी से अपना शिकार बनाती जा रही है। ब्लड टेस्ट में अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अक्सर बढ़ा हुआ आ रहा है तो ये अच्छा संकेत नहीं है। ये स्थिति समय के साथ हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कराते रहना चाहिए ताकि स्थिति का सही अंदाजा हो सके।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, असंतुलित आहार, फास्ट फूड्स, शारीरिक गतिविधियों में कमी और तनाव, कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का मुख्य कारण हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जिनके परिवार में पहले से किसी को हार्ट की बीमारी रही है, जिनका वजन अधिक है या जो लंबे समय तक बैठे-बैठे काम करते हैं, उनमें इसका खतरा अधिक हो सकता है, ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

    दिलचस्प बात यह है कि कोलेस्ट्रॉल का खतरा हमेशा अंदरूनी रूप से ही नहीं होता, बल्कि इसके शुरुआती संकेत शरीर के बाहर भी दिख सकते हैं। आंखों, त्वचा यहां तक कि हाथों में दिखने वाले कुछ बदलावों की मदद से आप जान सकते हैं कि कहीं आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई तो नहीं है?

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हाई कोलेस्ट्रॉल को शुरुआती चरण में पहचानकर आहार, व्यायाम और सही इलाज से कंट्रोल कर लिया जाए तो इससे बड़े खतरे टल सकते हैं। ब्रिटेन स्थित मेडिकल टेस्ट किट प्रदाता न्यूफाउंडलैंड डायग्नोस्टिक्स के सह-संस्थापक डॉ. फ्रेडरिक मंडुका एक रिपोर्ट में कहते हैं, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर है। उम्र बढ़ने के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर के प्रति सचेत रहना और लक्षणों पर ध्यान देना और भी जरूरी है।

    डॉ. फ्रेडरिक कहते हैं, घर पर ही रहकर यह जानना बहुत मुश्किल है कि आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है या नहीं? इसलिए जांच कराते रहना जरूरी है। हालांकि कुछ संकेत हैं जिसकी मदद से कुछ हद तक इसका अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।

    हाथों पर कोलेस्ट्रॉल का संकेत

    डॉ. मंडुका के कहते हैं, एक महत्वपूर्ण संकेत जिस पर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए, वह है टेंडन जैंथोमाटा। ये कोलेस्ट्रॉल का छोटा सा जमाव है जो आपके हाथों के पोर, पैरों और घुटनों के आसपास सूजन पैदा करता है। टेंडन जैंथोमाटा पीले रंग के, कोलेस्ट्रॉल से भरे नोड्यूल या पपल्स होते हैं जो आपकी स्किन पर आसानी से नजर आ सकते हैं।

    ये धीरे-धीरे बढ़ते हैं, सख्त होते हैं और पीले रंग के होते हैं। हिलने-डुलने या दबाव पड़ने पर इसके कारण आपको दर्द और संवेदनशील का भी अनुभव हो सकता है।

    सरल भाषा में इसे समझना चाहें तो कहा जा सकता है कि हाथ देखकर आप केवल अपने भविष्य की ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल और इससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का भी अंदाजा लगा सकते हैं। हाथों और पैरों के अलावा आंखों के आसपास भी अगर आपको पीले रंग के हल्के से उभार नजर आते हैं तो इसको लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता होती है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कॉर्नियल आर्कस पर ध्यान दें, जो आपकी आंख के आइरिस के चारों ओर दिखाई देता है। आंखों के आसपास अगर आपको पीले रंग का कोई उभार दिख रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

    डॉ. फ्रेडरिक मंडुका कहते हैं, अपने कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान देकर सेहत को ठीक रखा जा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण 20 साल की उम्र में भी दिखाई दे सकते हैं, हालांकि 40 की उम्र के बाद इसका जोखिम काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपने जोखिम कारकों और फैमिली हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं। अगर ये सामान्य से अधिक रहता है तो इसको कंट्रोल करने के लिए उपाय करते रहना चाहिए।

    Post Views: 690

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब इनकम टैक्स भरने की तारीख में हुई बदलाव, जानिए ये है नई डेडलाइन…
    Next Article 14 अगस्त को सभी जिलों में बड़ा धमाका करने जा रही है सरकार इन परिवारों को भी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?