नई दिल्ली:– सोलर पैनल ऊर्जा का एक अहम सोर्स बन गया है। अब लोग सोलर पैनल लगवाकर न केवल घर की बिजली चला सकते हैं, बल्कि एक्सट्रा बिजली को बेच भी सकते हैं। इसके लिए घर में सोलर पैनल लगवाना पड़ेगा। सरकार की स्कीम के बाद भारी भरकम रुपयों की चिंता भी खत्म हो गई है।
सरकार देगी बंपर सब्सिडी
सरकार की ओर से नागरिकों के लिए बंपर स्कीम लॉन्च की है। स्कीम के अनुसार आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे।
बगैर रुपया खर्च किए। सरकार आपको सब्सिडी के रुप में कुछ हजार नहीं, बल्की 1 लाख 8 हजार रुपये की प्रदान करेगी। इससे आप अपने घर में तीन किलोवॉट का सोलर पैनल लगवा सकेंगे।
दिल्ली में हुई बैठक में बड़ा फैसला
नागरिकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में सरकार की कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें एक प्रमुख निर्णय के तहत सरकार ने आवासीय सौर ऊर्जा संयंत्रों के अतिरिक्त सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।
फैसले में यह रही अहम बात
सरकार ने लोगों के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर प्रति किलोवोट पर 10 हजार की अतिरिक्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। वहीं, तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल को आप इंस्टॉल करा सकते हैं।
इसके अनुसार 30,000 अतिरिक्त सब्सिडी देने को मंजूरी दी गई है। इसके साथ अब कुल सब्सिडी राशि 1.08 लाख हो गई है। बता दें यह ऐसी योजना के तहत देश में अब तक की सबसे अधिक सब्सिडी है।
पहले मिलती थी इतनी सब्सिडी
इस फैसले से पहले तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 78,000 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार की ओर से दी जाती थी। अब दिल्ली कैबिनेट ने 30,000 की अतिरिक्त सब्सिडी देने को मंजूरी दी है।
इसमें एक किलोवाट की सौर प्रणाली पर दिल्ली सरकार 10,000 रुपये की सीधी सब्सिडी देगी।
कर दिया गया है बजट पास
दिल्ली सरकार ने बताया कि इस पहल के तहत लोगों तक पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने पीएम सूर्य घर : फ्री इलेक्ट्रिसिटी योजना स्टेट टॉप-अप नामक योजना बनाई है।
इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। अगले 3 साल में 2.3 लाख आवासीय इकाइयों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बचे हुए रुपये का मिलेगा लोन, लगवाने में आएगा 0 रुपये खर्चा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सौर ऊर्जा को और अधिक किफायती एवं सुलभ बनाने के लिए घोषणा की है। इसको और आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी कर रही है। इससे बचे हुए 90,000 की लागत के लिए आसानी से लोन का ऑपश्न होगा।
इस तरीके से लोग बिना पहले रुपये खर्च किए सोलर पैनल (Subsidy on Solar Panels installing) स्थापित कर लेंगे। नई व्यवस्था के तहत ग्राहक 0 रुपये की शुरुआती लागत से सौर ऊर्जा तक पहुंच सकेगा।
हर महीने बचेगा बिजली बिल
सरकार की स्कीम के बाद प्रति महीने औसतन 4,200 रुपये तक की बिजली बिल में भी बचत होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे बेहतरीन पहल बताते हुए कहा कि यह एक हरित और स्वच्छ दिल्ली की दिशा में परिवर्तनकारी कदम है। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। सीधे रुपयों की बचत होगी।
