रिपोटर :सूरज साहू Tv36 hindushtan
बिल्हा -भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बरसो से चल रही मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा किया, संगठन के छात्र नेताओं द्वारा लगातार शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में एमएससी की मांग किया जा रहा था । जिसे इस साल पूरा किया गया,इससे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्रों ने बिल्हा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्राची सिंह सहित महाविद्यालय के स्टाफ का आभार व्यक्त किया छात्र नेताओं ने इस निर्णय को छात्रहित का निर्णय बताया व कहा कि यह मांग हम छात्रों के द्वारा लगातार पांच वर्षों से चल रहा था। वो अब जाकर कही पूरी हुई, महाविद्यालय में एमएससी नही होने के कारण बहुत से छात्र छात्राओं को बीएससी करने बाद मजबूरी में या तो एम ए करना पड़ता था या तो पढ़ाई छोड़ना भी पड़ जाता था, यह मांग पूरी करने के लिये हम राज्य सरकार ,विश्विद्यालय व महाविद्यालय के प्राचार्य का आभार व्यक्त करते है इस मौके पर एन. इस .यू .आई के विधानसभा अध्यक्ष विकास तिवारी ,जिला सचिव राहुल राजपूत ,ब्लॉक अध्यक्ष राहुल तिवारी,विधानसभा उपाध्यक्ष राजा साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष मनीष साहू,बैजनाथ दुबे,सौरभ बंदे,अरुण,अनिल वर्मा ,तेजेश्वर राजपूत,सहित बड़ी संख्या में छात्र संगठन के पदाधिकारियों उपस्थित रहे।