
रांची
गुप्ता ने कहा, ‘‘मैंने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस जल्द ही इसकी जांच करेगी… मैं उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा, जिन्होंने मुझे फंसाने की कोशिश की है।’’ दुबे ने अपने ट्विटर हैंडल पर 19 सेकंड की क्लिप पोस्ट की और लिखा, ‘‘यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता, यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।
गोड्डा से सांसद दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक निजी समाचार पोर्टल से प्राप्त वीडियो मेरे पास है।’’ हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले पर टिप्पणी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क नहीं हो सका। कांग्रेस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।