काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे CHSE Odisha की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाकर अपना रिज्ट देख सकते हैं. इस साल करीब 3.5 लाख छात्र प्लस टू की परीक्षा में शामिल हुए थे. बोर्ड ने 10 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया था.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://chseodisha.nic.in/ पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.
ऐसे करें चेक-
Odisha Board की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CHSE Odisha 12th Result 2023 लिखा हो.
अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि.
आपका CHSE Odisha 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CHSE Odisha 12th Result 2023 चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.