नई दिल्ली:- प्रतिवर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव सेलिब्रेट किया जाता है। कहा जाता है कि, इसी तिथि को हनुमान जी ने मां अंजना और वानर राज केसरी के यहां जन्म लिया था। इस वर्ष यह तिथि आज 12 अप्रैल 2025, शनिवार को पड़ रही है। आज हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी के निमित्त व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होने लगते है। आज का दिन विशेष है क्योंकि आज शनिवार भी है, जो बजरंग बली का दिन है। यदि आप आज हनुमान जयंती पर बजरंग बली की पूजा करने मंदिर जा रहे है, तो उन्हें विशेष भोग अवश्य अर्पित करें। चलिए जानते है उनके बारे में-
हनुमान जी का प्रिय भोग
हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग अति प्रिय होता है। यह भोग लगाने से बजरंग बली की कृपा खूब बरसती है।
पान का बीड़ा भी बजरंग बली को भोग स्वरुप अर्पित किया जा सकता है। इससे जीवन से सभी दुखों का निवारण होता है।
इमरती भी बजरंग बली के प्रिय भोगों में शामिल है। अगर आज के दिन इमरती का भोग लगाएं, तो कई शुभ परिणाम मिलेंगे।
बूंदी का भोग मां अंजना के लाल को खूब पसंद आता है। बूंदी या उससे बने लड्डू बजरंग बली के सबसे प्रिय भोगों में एक है।
हनुमान जी को न चढ़ाएं ये भोग
बजरंग बली की पूजा में दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाना वर्जित होता है। दरअसल, दूध चन्द्रमा का कारक है और हनुमान जी की शक्ति मंगल ग्रह से प्रेरित है। मंगल और चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में एक-दूसरे का पूरक माना गया है। इसी वजह से हनुमान जी को दूध से निर्मित चीजों का भोग नहीं लगाते।