Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सस्ता हुआ तेल-तिलहन, कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या है रेट
    राष्ट्रीय

    सस्ता हुआ तेल-तिलहन, कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या है रेट

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में कारोबार का रुख सामान्य रहने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को खाद्य तेलों का आयात काफी सस्ता होने से सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पाम तेल (सीपीओ), बिनौला, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई जबकि स्थानीय त्योहारी मांग के कारण सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

    बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा आयात के लिए विनिमय दर में कमी किये जाने से भी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट देखी गई। सीपीओ पर आयात की विनिमय दर में चार रुपये प्रति क्विंटल, पामोलीन पर 10 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन डीगम तेल पर पांच रुपये प्रति क्विंटल की कमी की गई है। उन्होंने बताया कि शिकॉगो में आधा प्रतिशत की गिरावट है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में कारोबार सामान्य था और ज्यादा घट-बढ़ नहीं थी।

    सूत्रों ने कहा कि सीपीओ का भाव मौजूदा समय में कमजोर हुआ है जिससे आयातकों का तेल बंदरगाहों पर पड़ा है और अचानक भाव टूटने के बाद उन्हें सस्ते में बेचने की मजबूरी है। इसके अलावा आगे जो सीपीओ, सूरजमुखी और पामोलीन तेल की खेप आयेगी, उसकी कीमत मौजूदा भाव से भी 20-20 रुपये किलो कम होगी। विदेशों के साथ-साथ देश में भी खाद्य तेल-तिलहनों का बाजार भारी अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है।

    सूत्रों ने कहा कि वैश्विक तेल-तिलहन कीमतों में आई भारी गिरावट के मद्देनजर सरकार ने तेल संघों और तेल उद्योग वालों की बैठक बुलाई थी। बैठक में तेल संघों और तेल उद्योग के प्रतिनिधियों ने अगले 10 दिनों में खाद्य तेल कीमतों में 8-10 रुपये लीटर तक कमी करने का आश्वासन दिया है।

    बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

    सरसों तिलहन – 7,190-7,240 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

    मूंगफली – 6,870 – 6,995 रुपये प्रति क्विंटल।

    मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

    मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,670 – 2,860 रुपये प्रति टिन।

    सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

    सरसों पक्की घानी- 2,295-2,375 रुपये प्रति टिन।

    सरसों कच्ची घानी- 2,325-2,440 रुपये प्रति टिन।

    तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

    सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

    सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

    सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

    सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये प्रति क्विंटल।

    बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

    पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

    पामोलिन एक्स- कांडला- 11,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

    सोयाबीन दाना – 6,350-6,425 रुपये प्रति क्विंटल।

    सोयाबीन लूज 6,125- 6,200 रुपये प्रति क्विंटल।

    मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

    Post Views: 0

    Hindi khabar india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 5 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन , इन जिलों के युवा हो सकेंगे शाामिल
    Next Article सनी लियोनी को सरेआम ये क्या कह गए हनी सिंह, शर्म से लाल हो गई एक्ट्रेस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी…

    April 6, 2026

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली प्रदेश की बेटी, सीएम सायं ने दी शुभकामनाएं…

    April 6, 2026

    सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत, अनुग्रह राशि में ढाई गुना इजाफा, अब मिलेंगे 1.25 लाख रुपये…

    April 6, 2026

    लो खत्म होने वाला है इंतजार, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्यपाल श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी…
    • एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली प्रदेश की बेटी, सीएम सायं ने दी शुभकामनाएं…
    • सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत, अनुग्रह राशि में ढाई गुना इजाफा, अब मिलेंगे 1.25 लाख रुपये…
    • लो खत्म होने वाला है इंतजार, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट…
    • भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज एक्टर ने परेश-असरानी और राजपाल के साथ लगाया हंसी का तड़का, कॉमेडी और हॉरर का है मजेदार कॉकटेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?