दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक नया कारनामा कर दिया है। नीरज ने Diamond League में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.94 मीटर अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इससे पहले, नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।
बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में नया नेशनल रिकॉर्ड कायम कर दिया है। स्टॉकहोम में खेले जा रही डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर का थ्रो फेंका और अपना ही बनाया नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 14 जून को भी नीरज चोपड़ा ने तुर्कु में पावो नुरमी खेलों में 89.30 का थ्रो फेंककर नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था। वहां पर वह सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं कुओर्ताने खेलों में 86.60 मीटर के साथ शीर्ष रहे।