Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » OMG : शिक्षिका ने छात्रा को अर्धनग्न कर घर भेजा, फिर जो हुआ…
    राष्ट्रीय

    OMG : शिक्षिका ने छात्रा को अर्धनग्न कर घर भेजा, फिर जो हुआ…

    By Tv 36 HindustanAugust 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आइजोल: मिजोरम के लुंगलेई जिले में एक स्कूल शिक्षिका को छह साल की एक बच्ची की स्कूल पोशाक उतारने के बाद उसे घर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षिका लालबियाकेंगी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग ने दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले के थांगपुई गांव के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य के शीर्ष छात्र निकाय मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) ने आरोपी को बर्खास्त करने की मांग की।

    Teacher took off clothes of girl बता दें कि यह घटना 25 अगस्त को थांगपुई गांव में स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुयी । बच्ची की मां नैंसी लालनुनसंगी ने बताया कि पहली कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी के साथ 22 अगस्त को स्कूल में एक लड़के ने मारपीट की थी । नैंसी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मेरी बेटी की उसके सहपाठी ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसने खून की उल्टी की और उसके पेट में दर्द हुआ । मेरी बेटी स्कूल युनिफॉर्म को लेकर इतनी उत्साहित थी कि वह कल होकर फिर से स्कूल गयी और उसी लड़के ने दोबारा उसे पीटा ।’’ बेटी की दोबारा पिटाई से नाराज नैंसी स्कूल गयी और उन्होंने उस लड़के को डांट लगायी

    नैंसी ने कहा कि इसके बाद स्कूल शिक्षिका ने उन्हें फोन कर इस बात के लिये फटकार लगायी कि स्कूल नियमों का उल्लंघन करते हुये वह स्कूल में गयीं और बच्चे को डांटा । उन्होंने कहा कि शिक्षिका ने एक व्हाट्सएप समूह में उनकी शिकायत भी की । नैंसी ने कहा, ‘‘मैं इतनी क्रोधित और निराश थी कि मैं 25 अगस्त को दोबारा स्कूल में गयी ।

    शिक्षिका ने हस्तक्षेप किया और मुझसे कहा कि अगर मैं अपने बच्चे को घर ले जाऊंगी तो मुझे उसका यूनिफॉर्म वहीं छोड़ देना होगा, क्योंकि एक और छात्र है, जिसे इसकी जरूरत है। इसके बाद शिक्षिका ने सहपाठियों के सामने ही मेरी बेटी की यूनिफॉर्म उतार दी और उसे अंडरवियर में घर भेज दिया ।’’ इस बीच, मिजोरम के स्कूली शिक्षा मंत्री लालछंदामा ने कहा कि शिक्षिका को घटना के एक दिन बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिक्षिका सोमवार को उपस्थित होंगी

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेशभर में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
    Next Article BJP के नए अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज संभालेंगे अपना कार्यभार..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?