मऊगंंज _रीवा आईजी द्वारा अभिनव पहल के तहत आपका थाना आपके गांव अभियान चलाया गया है जिसको लेकर सभी थाना प्रभारी संबंधित क्षेत्र में पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद के माध्यम से समन्वय स्थापित कर सके दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर अपनी समस्याएं पुलिस से साझा कर सकते है आमतौर पर जमीनी विवादों को लेकर कई मामले लंबित है जिसके निराकरण की दिशा में आईजी रीवा ने पहल की है मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा चौकी में 22 अगस्त को एक बजे दिन से विभिन्न समस्याओं में लम्बित पड़े प्रकरणों विवादों एवं नशा के विरुद्ध अभियान चलाया गया है उक्त अभियान में पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर एडिशनल एसपी अनुराग पांडे थाना प्रभारी एवं राजस्व के अधिकारी उपस्थित रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
