
कोरबा बालको भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर के नेतृत्व में मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गुलामी की दास्तां से निव्रृत्तोपरांत देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर प्रथम आदिवासी महिला के महामहिम निर्वाचित होने पर बालको सिबिक सेन्टर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाते झूमते नाचते पटाखे फोड़ते मिठाई बांटते आपस मे प्रेम सहित एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां मनाते हुए बधाई शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कहा मुर्मू जी की विजय देश के आमजन की विजय है देश के आम जनों का प्रतिनिधित्व अंतिम व्यक्ति तक दृष्टिगत रख विकास करना संकेत देता है।
"अर्चना रुनीझा बीजेपी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालको ने बताया प्रदेश की बहुसंख्यक आबादी आदिवासी बाहुल्य है मुर्मू जी का महामहिम पन्ना देश के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ की जनता का सम्मान है"।
इस अवसर पर इनकी रही प्रमुख रूप से उपस्थिति शिवबालक सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष बालको, कल्लू तिवारी युवा मोर्चा अध्यक्ष,शैलेंद्र सिंह, नीरज महंन, विजेंद्र अनुसूचित जनजाति मोर्चा,उमेश मरकाम,ओम प्रकाश,बहादुर, परस्ते,अर्चना रुनीझा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रेणु प्रसाद, हेमलता निर्मलकर, मालती वर्मा, निधि गोस्वामी,शशि मानिकपुरी,ज्योति परिहार,उषा गभेल एवं पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।