Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर देने लगता है 10 बड़े संकेत, फौरन हो जाएं अलर्ट, विशेषज्ञों ने कहा समय पर पहचान जरूरी…
    स्वास्थ्य

    कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर देने लगता है 10 बड़े संकेत, फौरन हो जाएं अलर्ट, विशेषज्ञों ने कहा समय पर पहचान जरूरी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आज के दौर में एक आम समस्या मानी जाती है. यह समस्या दुनियाभर में लगभग हर आयु वर्ग के लोगों में तेजी से अपना असर दिखा रही है. जीवनशैली का हिस्सा माने जाने वाले खानपान और व्यायाम से जुड़ी अनुशासनहीन और असंतुलित आदतों को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है.
    विषेशज्ञों के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल साइलेंट किलर बनता जा रहा है. कोलेस्ट्रॉल की वजह से दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है. इससे मोटापा बढ़ता है. यह सेहत को नुकसान पहुंचाता है और कई खतरनाक बीमारियों का खतरा पैदा करता है. इसलिए, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली और खानपान में बदलाव करना जरूरी है. आज इस खबर के जरिए जानिए क्या होता है कोलेस्ट्रॉल और हाई कोलेस्ट्रॉल के 10 लक्षण क्या हैं…
    क्या होता है कोलेस्ट्रॉल
    कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्लियों में पाया जाने वाला एक फैटी, ऑयली स्टेरॉयड है.यह रक्त वाहिकाओं में प्लाक के निर्माण का कारण बनता है. इससे खून की आपूर्ति में रुकावट पैदा होती है और आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक जैसी समस्याएं होती हैं. हालांकि, मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीवनशैली और खानपान में बदलाव कर हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है.
    हाई कोलेस्ट्रॉल के 10 लक्षण क्या हैं?

    सीने में दर्द:सीने में दर्द या बेचैनी, खासकर एक्सरसाइज करते समय

    पैरों में दर्द और ऐंठन:पैरों में दर्द या ऐंठन, खासकर चलते समय या ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण

    स्किन में बदलाव:त्वचा पर पीले रंग के जमाव, जिन्हें जैंथोमा कहा जाता है, खासकर आंखों, घुटनों और कोहनी के आस-पास

    चक्कर आना:चक्कर आना या माइग्रेन जो अक्सर होता है.

    सांस लेने में तकलीफ होना:सांस की तकलीफ जो सीने में दर्द के साथ होती है

    थकान:बहुत ज्यादा थकान महसूस होना

    सूजन:खाने के बाद सूजन, अपच की समस्या होना या दर्द महसूस होना

    हार्ट अटैक के लक्षण:अचानक बैलेंस खोना, सांस लेने में तकलीफ होना, मतली और सीने में दर्द होना

    जबड़े में दर्द महसूस होना

    गर्दन के पीछे दर्द होना

    किसे रहता है हाई कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा

    हाई कोलेस्ट्रॉल का फैमिली हिस्ट्री

    ज्यादा वजन या मोटापा से ग्रस्त लोग

    संतृप्त या ट्रांस फैट या हाई डाइट खाना

    बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीना

    स्मोकिंग करना

    नियमित रूप से एक्सरसाइज न करना

    medlineplus.gov के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों को सुबह-सुबह खाना काफी फायदेमंद माना गया है।
    अखरोट: अखरोट में कई पोषक तत्व होते हैं. अगर आप हर रोज़ नाश्ते में कुछ अखरोट खाते हैं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है.

    बादाम: बादाम अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं. हेल्थ हार्वर्ड शिक्षा में प्रकाशित एक अध्ययन और कई अन्य अध्ययनों से पता चला है कि सुबह सबसे पहले बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है. इसलिए इन्हें सुबह के समय खाना बेहतर होता है.

    जैतून का तेल: जैतून का तेल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, इसे पकाना और खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तेल अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है.

    अलसी के बीज: कई पोषक तत्वों के साथ-साथ अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार 3 महीने तक सुबह अलसी के बीज का पाउडर लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है.

    सुबह की सैर, व्यायाम या योग-सुबह की सैर और व्यायाम से रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित एरोबिक व्यायाम से रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है. योग भी हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करता है।

    संतरे का जूस: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह-सुबह विटामिन सी से भरपूर एक गिलास संतरे का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है. संतरे में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं.

    Post Views: 2,215

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकवर्धा पंचायत चुनाव, चुनावी कार्य से गैर हाजिर रहना पड़ा भारी, 17 कर्मियों को नोटिस जारी…
    Next Article प्रेग्नेंसी के लिए क्या है सही उम्र, किस उम्र के बाद बच्चे पैदा करना होता है मुश्किल, विशेषज्ञों से जानें… 
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?