छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का दीपोत्सव आभियान रहा सफल -प्रदेश के शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर दिया योगदान
कोरबा/ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के शासकीय स्कूलों में सविलियत शासकीय शिक्षकों के द्वारा दीप जलाकर संपूर्ण संविलियन का बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश प्रदेश सरकार ,सम्माननीय जनता एवं प्रदेश के सभी शिक्षक संवर्ग को दिया गया ।
ज्ञातव्य हो कि 1 नवंबर 2020 को प्रदेश में कार्यरत शिक्षक पंचायत संवर्ग के सभी कर्मचारियों का शिक्षा विभाग में शासकीय शिक्षक के पद पर संविलियन हुआ था सांविलियन की शुरुआत जुलाई 2018 में हुई तथा संपूर्ण पंचायत शिक्षकों का संविलियन 2020 में पूर्ण हुआ आज 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के शिक्षकों एवं प्रदेश सरकार को संपूर्ण संविलियन का दीप जलाकर बधाई एवं शुभकामना प्रकट किया गया ।

ज्ञात हो कि 8 वर्ष सेवा अवधि पूर्ण करने वाले हजारों शिक्षाकर्मी ,पंचायत शिक्षक जुलाई 2018 में संविलियन से वंचित हो गए थे तब संयुक्त शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के समक्ष संपूर्ण संविलियन की मांग को प्रमुखता से रखा था उक्त मांग को राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए शिक्षक पंचायतों के 8 वर्ष की सेवा अवधि की बाध्यता को दूर करते हुए केवल 2 वर्ष सेवा की पूर्णता पर संपूर्ण संविलियन की घोषणा की जिससे प्रदेश में कार्यरत शिक्षक पंचायत एवं शिक्षाकर्मियों में खुशी एवं उत्साह की लहर दौड़ गई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने निर्णय लिया कि 1 नवंबर 2021 को प्रदेश में संपूर्ण संविलियन दिवस मनाया जावे संघ के प्रांतीय आह्वान पर 1 नवंबर 2021 को प्रदेश में कार्यरत शिक्षक एलबी संवर्ग के कर्मचारियों के द्वारा अपने अपने घरों में परिवार के साथ दीप जलाकर संपूर्ण संविलियन दिवस मनाया गया। संघ के प्रांत अध्यक्ष केदार जैन एवं कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल ने संयुक्त रूप से कहा की किसी भी कार्य की पूर्णता को हम प्रमुख मानते हैं संघ का मानना था की संविलियन आंदोलन में सभी शिक्षाकर्मियों ने साथ दिया इसलिए जब तक सभी शिक्षाकर्मियों का संविलियन नहीं होता संविलियन की खुशी अधूरा था चुंकि अब हम संपूर्ण संविलियन प्राप्त कर चुके हैं इसलिए 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस को सम्पूर्ण संविलियन की बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दीप जलाकर प्रदेश सरकार , प्रदेश के सम्माननीय जनता एवम शिक्षकों दिया गया है।

संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल ने बताया कि संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के शिक्षको द्वारा दीपोत्सव आभियान को सफल बनाने बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने सभी शिक्षको को दीपोत्सव अभियान की सफल आयोजन के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं ज्ञापित किया है।