
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा ने स्वयं सिद्धा 2022 का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित हुए इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा मौजूद रहे ।
मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जहां ईश्वर खुद नहीं पहुंच पाता, वहां मां को भेज देता है ।और आज हम हमारी मातृ शक्ति को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । गृह मंत्री ने ब्राह्मण समाज के मंच से कहा कि आज ब्राह्मणों को एकजुट होने की जरूरत है। लोगों की आंखें लगी हुई हैं और जरूरत है कि पूरे समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आना होगा। गृह मंत्री ने कहा कि आज मातृशक्ति को याद करने का उन्होंने पूजने का दिन है। लेकिन हमारी परंपरा ही मातृशक्ति को पूजने की रही है। विश्व में कोई भी देश बता दें जो अपने देश को मां कहते हो। गृह मंत्री ने कहा कि कभी आपने सुना है कि कोई पाकिस्तान को फादर या ब्रिटेन को डैडी कहता हो ? यह परंपरा सिर्फ भारत की है ।जहां मातृभूमि को भी मां का दर्जा दिया जाता है ।

हमारी संस्कृति में माना जाता है कि स्त्री सृजन का केंद्र है । नरोत्तम मिश्रा ने कहा ब्राह्मणों को ईश्वर ने कई वरदान दिए हैं। जो विज्ञान अभी तक संसार में नहीं आए वह हमारे शास्त्रों में सदियों पहले से हैं। गृह मंत्री ने कहा स्वप्न कहाँ तक पाला जाए , युद्ध कहां तक टाला जाए ,तुम भी हो परशुराम के वंशज ,फेंक जहां तक भाला जाए। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि जब भी समाज के लोगों को उनकी जरूरत पड़ेगी, वह हर संभव मदद करेंगे। साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कहा की अखिल भारतीय महिला दिवस के मौके पर समाज की महिला विभूतियों को सम्मानित करना बेहद सुखद और गर्व के पल है। कार्यक्रम में पी सी शर्मा में मातृ शक्तियों के सम्मान कार्यक्रम पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज को बधाई दी।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मुक्ता पाठक को ब्राम्हण कुल गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया । साथ ही सम्मान समारोह में आईएएस अधिकारी अनीता वाजपेयी, रेणु तिवारी, रक्षा तिवारी, एआईजी अलका शुक्ला सहित कला, विज्ञान, साहित्य सहित सभी क्षेत्रों से महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा , उद्योगपति विनोद शुक्ला, साध्वी रंजना जी, महेंद्र मिश्र, अभिलाषा द्विवेदी, पूर्वा त्रिवेदी एवं जिला अध्यक्ष श्री आशीष तिवारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विकास तिवारी एवं युवा मोर्चा संभाग अध्यक्ष श्री राजा मिश्रा समेत ब्राह्मण समाज के प्रदेशभर से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे।