भोपाल:- महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले बाबा महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। भगवान महाकाल ने गणेश चतुर्थी पर गणेश स्वरूप में दर्शन दिए।
बाबा महाकाल का भांग ड्रायफ्रूट आभूषण और फूलों से गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रजत बिल्वपत्र, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। गणेश चतुर्थी पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर पुण्यलाभ कमाया।
