नई दिल्ली। करवा चौथ की ये व्रती महिलाएं दिल्ली सचिवालय पर धरना दे रही हैं और अपनी बेबसी बताकर सरकार से न्याय मांग रही हैं।
दरअसल, सिविल डिफेन्स की ये महिलाएं बस मार्शल के रूप में तैनात थीं, जिनकी सेवाएं एक आदेश के तहत आज 1 नवंबर से रोक दी जाएगी। इसी मामले में ये महिलाएं धरने पर बैठी हैं और सरकार से मांग कर रही हैं कि उन्हें रोज़गार दिया जाए।
