
मुरादाबाद:- एक महिला ने नेशनल हाईवे पर एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी । वो माफी मांगत रहा , लेकिन करीब 15 मिनट तक चले ड्रामा के बीच महिला ने उसे जमकर पीटा । इस घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । ऐसे में हाईवे पर लंबा जाम लग गया । सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई । पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । उधर , इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरादाबाद के दिल्ली रोड थाना क्षेत्र के मझोला इलाके में नेशनल हाईवे पर एक महिला और एक युवक के खिलाफ विवाद हो गया । इसके बाद युवक ने जो कुछ कहा , उससे महिला का गुस्सा और भड़क गया । इसके बाद महिला ने चप्पल उतारी और युवक पर बरसाने लगी । युवक नीचे गिर गया और माफी मांगने लगा । महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और जमकर उसकी पिटाई करती रही