Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर की पहल पर कर्नाटक में फंसे मजदूरों की सकुशल घर वापसी आज होंगे रवाना, रविवार सुबह पहुंचेंगे कोरबा
    कोरबा

    कलेक्टर की पहल पर कर्नाटक में फंसे मजदूरों की सकुशल घर वापसी आज होंगे रवाना, रविवार सुबह पहुंचेंगे कोरबा

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा -: कलेक्टर रानू साहू की पहल पर कर्नाटक में फंसे कोरबा जिले के सात मजदूरों की कोरबा वापसी हो रही है। मजदूर आज रात ट्रेन से अपने घर आने के लिए रवाना होंगे। सभी सातों मजदूर रविवार सुबह कोरबा पहुंचेंगे। अजगरबहार, लेमरू क्षेत्र के आदिवासी मजदूर काम के सिलसिले मेेेें कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में ठेकेदार के चंगुल में फंस गये थे।

    मजदूरों के रिश्तेदारों ने कलेक्टर के समक्ष कोरबा जिला वापसी के लिए निवेदन किया था। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने श्रम विभाग के सहायक श्रम अधिकारी को मजदूरों को कोरबा लाने के लिए निर्देशित किया था। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बैंगलोर के श्रम आयुक्त से संपर्क कर मजदूरों को ठेकेदारों से छुड़वाने का प्रयास किया। श्रम विभाग और पुलिस के समन्वय से ठेकेदारों से सभी मजदूरों को छुड़वाया गया साथ ही मजदूरों की मजदूरी भी दिलाई गई। मजदूरों को कोरबा भेजने के लिए यशवंतपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचाया गया। सभी मजदूर आज रात 11 बजे यशवंतपुर-कोरबा ट्रेन से बैंगलोर से कोरबा के लिए रवाना होंगे एवं रविवार के सुबह लगभग 4.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे।

    प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त राजेश आदिले ने बताया कि एक माह पहले अजगरबहार लेमरू क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामीण बोरवेल कंपनी में काम करने के लिए कर्नाटक राज्य के बैंगलोर गये थे। इन मजदूरों में विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अजगरबहार दलदली मोहल्ला के निवासी जोतराम बिरहोर, भवन राम बिरहोर, लेमरू के रामसिंह, दिलीप कुमार कोरवा, सिखाउराम, पुसाउराम कोरवा एवं देवपहरी के पुन्नीराम बिरहोर शामिल हैं। अजगरबहार निवासी शुकवारो बाई एवं ईतवारिन बाई ने कलेक्टर के समक्ष अपने आवेदन में बताया कि उनके बच्चों को ग्राम बांधापाली के सुभाष केंवट के द्वारा काम का लालच देकर कर्नाटक ले जाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार सुभाष केंवट से संपर्क कर मजदूरों के बारे में जानकारी लिया। सुभाष केंवट ने मजदूरों को अन्य बोरवेल गाड़ी के साथ काम करने जाना बताया। कड़ी पूछताछ करने पर ठेकेदार सुभाष ने बोरवेल कंपनी में संलग्न मजदूरों के बारे में जानकारी दिया।

    बैंगलोर के श्रम आयुक्त से मजदूरों की स्थिति के बारे में पता किया गया। 19 जनवरी को मजदूरों का माण्डया जिले के केरपेट में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर अविलंब मैसूर के श्रम आयुक्त से संपर्क किया गया। श्रम आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने माण्डया के थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर ठेकेदार से संपर्क कर मजदूरों को पेश करने के लिए कहा। माण्डया थाने के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मजदूरों को सकुशल ठेकेदार से छुड़ाया गया। संबंधित ठेकेदार को भी तलब कर मजदूरों की मजदूरी दिलाई गई। तत्पश्चात मजदूरों को कोरबा रवाना करने के लिए यशवंतपुर स्टेशन भेजा गया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविदेश मंत्री एस जयशंकर : कनाडा-अमेरिका सीमा पर एक शिशु सहित 4 भारतीय नागरिकों की जान जाने की रिपोर्ट से हैरान हूं,, अमेरिका और कनाडा में अपने राजदूतों से स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने को कहा
    Next Article रेशमी धागों से जिंदगी संवारती बिहान की दीदियां, कोसा धागाकरण बना आय का जरिया समूह की मासिक आय 70 हजार रूपये से ज्यादा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लिव इन रिलेशनशिप हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े…

    March 29, 2026

    ना’ मतलब ‘ना’ अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की ये नई गाइडलाइन…

    March 29, 2026

    न सड़कें, न कार फिर भी सबसे खुशहाल ये शहर यहां हॉर्न नहीं, सुनाई देती है सिर्फ प्रकृति की आवाज…

    March 29, 2026

    मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज जानिए अगले 3 दिनों का ये होगा हाल…

    March 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लिव इन रिलेशनशिप हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े…
    • ना’ मतलब ‘ना’ अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की ये नई गाइडलाइन…
    • न सड़कें, न कार फिर भी सबसे खुशहाल ये शहर यहां हॉर्न नहीं, सुनाई देती है सिर्फ प्रकृति की आवाज…
    • मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज जानिए अगले 3 दिनों का ये होगा हाल…
    • आज का राशिफल आज किस्मत देगी साथ या देगी परीक्षा जानिए सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?