Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस की आपत्ति पर केन्द्र सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, अमर जवान ज्योति को बुझाया नहीं जा रहा
    राष्ट्रीय

    कांग्रेस की आपत्ति पर केन्द्र सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, अमर जवान ज्योति को बुझाया नहीं जा रहा

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली, 21 जनवरी । अमर जवान ज्याेति के संबंध में कांग्रेस की आपत्ति पर शुक्रवार को केन्द्र सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जवानों को समर्पित इस अखंड ज्योति को बुझाया नहीं जा रहा है बल्कि इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में ज्योति में समाहित किया जायेगा।
    सूत्रों ने कहा, “इंडिया गेट पर अंकित नाम केवल कुछ शहीदों के हैं जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध और एंग्लो-अफगान युद्ध में अंग्रेजों के लिए लड़ाई लड़ी थी और इस प्रकार यह हमारे औपनिवेशिक अतीत का प्रतीक है। वर्ष 1971 के युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लौ जलते देखना एक अजीब बात थी, लेकिन इंडिया गेट पर उनके किसी भी नाम का उल्लेख नहीं था।”
    सरकारी सूत्रों ने श्री गांधी के अमर जवान ज्योति पर आपत्तियों के बाद कहा, “विडम्बना यह है कि जिन लोगों ने सात दशक तक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नहीं बनाया, वे अब उस समय शोर मचा रहे हैं जब हमारे शहीदों के लिए उचित स्थान पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।”
    सूत्रों ने कहा कि अमर जवान ज्योति की लौ के बारे में बहुत सारी गलत सूचनाएँ प्रसारित हो रही हैं। उन्हाेंने कहा कि 1971 और इसके पहले और बाद के युद्धों सहित सभी युद्धों में भारतीय शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लिखे गए हैं। यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है कि वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाए।”
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अमर जवान ज्योति को बुझाने की योजना बनाने के लिए सरकार पर तीखा तंज कसा है।
    श्री गांधी ने इससे पहले ट्वीट किया, “अत्यंत दु:ख का विषय है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी वह आज बुझ जाएगी। कुछ लोग देशभक्ति और बलिदान को नहीं समझ सकते – कोई बात नहीं… हम अपने जवानों के लिए एक बार फिर अमर जवान ज्योति जलाएंगे।”
    इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति को शुक्रवार दोपहर तीन बजे एक समारोह में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योति में समाहित किया जाएगा। इसके बाद देश के शहीद वीरों के सम्मान में दो अलग-अलग ज्याेति जलने की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। यह क्षण इंडिया गेट स्मारक के इतिहास में एक परिवर्तन का प्रतीक है जहां 1971 से अमर जवान ज्योति जल रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleViral Video: तोते ने iPhone रिंगटोन की उतारी हूबहू नकल
    Next Article दिग्विजय सिंह के साथ कमलनाथ धरने पर बैठे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…

    March 22, 2026

    मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…

    March 22, 2026

    प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…

    March 22, 2026

    हेरिटेज मैराथन 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?