रायपुर। कल 25 दिसंबर है और इस दिन का इंतजार छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों को है। दरअसल, 25 दिसंबर के इस दिन को छत्तीसगढ़ में बनी भाजपा की नई सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है। सरकार ने इसी दिन छत्तीसगढ़ के किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यहां डबल इंजन की सरकार है। विकास संसाधनों की कमी नहीं होगी। सुशासन दिवस मनाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपयी की जन्मतिथि है, इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाते है। इस बार छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों को उनके दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा।