Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय के निर्देशानुसार कटघोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम संपन्न
    छत्तीसगढ

    08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय के निर्देशानुसार कटघोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटघोरा संवाददाता:- विकास गुप्ता

    विवरण:- स्टेट प्लान आफ एक्शन 2022 माह मार्च के अनुसार 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज कोरबा जिले के सबसे समृद्ध तहसील कटघोरा के सामुदायिक भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सिपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) के आला अधिकारी प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे जिनके द्वारा निशुल्क शिक्षा संबंधित जानकारियां प्रदान की गई । चिकित्सा संबंधी विशेष पद्धति से शारीरिक पीड़ित का इलाज करने के तरीके संगीता जी के द्वारा “रेकी माइंड पावर” तरीके से इलाज करने के बेहतरीन तरकीब बताएं गए तथा महिलाओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराया गया ।

    कार्यक्रम में उपस्थित व्यवहार न्यायालय कटघोरा से अधिवक्ता श्री राम कुमार निषाद के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला उत्पीड़न, महिला सुरक्षा अधिनियम, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना, 498अ, भरण पोषण आदि महिला कानूनी अधिकार की विशेष जानकारी प्रदान किए एवं तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा पी.एल.वी. विजयलक्ष्मी सोनी जी के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान किया गया एवं पीड़ित व्यक्ति के आह्वान से सहायता सलाह और मदद न्यायालय के आदेश अनुसार किया जाता है इस प्रकार की संपूर्ण जानकारी महिलाओं के उत्थान और उनको समाज में आगे लाने के उद्देश्य से अपना वक्तव्य दिया।


    हालांकि संपूर्ण कार्यक्रम में योजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कटघोरा की कमी आयोजकों को काफी खली आयोजकों के द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र का किसी भी प्रकार की प्राथमिकता नहीं दी गई जबकि उन्हें और उनके स्टाफ सहित उपस्थित रहने का पत्र जारी किया गया था उनका सहयोग नहीं रहा इस बात की टीस आयोजकों के मन में चुभती रही फिर भी कार्यक्रम में लगभग 240 उपस्थिति दर्ज के साथ महिलाओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे कार्यक्रम शत-प्रतिशत सफल रहा एवं नेशनल लोक अदालत पूरे वर्ष का पंपलेट प्रचार-प्रसार वितरण किया गया।


    योजना को सफल बनाने में नगर पालिका कटघोरा से फराज खान, शांतिलाल मिरी, सिपेट से सोनाली राठौर, मुरलीधर पटेल डॉक्टर कल्पना चचाने, परमिला मिश्रा, मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, व्यवहार न्यायालय कटघोरा से अधिवक्ता राम कुमार निषाद, पुरुषोत्तम दास महंत, विधिक सेवा समिति कटघोरा से सूर्यकांत तिवारी, पीएलबी विजयलक्ष्मी सोनी, रविशंकर सागर, आरती मंगेशकर, तलवीर सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रद्दुम्न यादव, सफिन दास महंत, रवि शंकर सोनी, त्रियुगी नारायण राजवाड़े, रमा साहू के अलावा कटघोरा के गणमान्य नागरिकगण की उपस्थिति सराहनीय रही ।
    इनके अलावा नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं थाना प्रभारी कटघोरा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की विशेष भागीदारी कार्यक्रम को सफल बनाने में रही।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्वयंसिद्धा 2022 सम्मान समारोह के आयोजन पर ,गृह मंत्री ने किया मातृ शक्ति को सम्मानित।
    Next Article मरवाही विधायक डॉक्टर के कें ध्रुव को राज्य मंत्री के दर्जे के साथ अब परियोजना सलाहकार मंडल का बनाया गया अध्यक्ष
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस दफ्तर को लेकर घमासान 24 अकबर रोड वाले ऑफिस को खाली करने का मिला नोटिस, ये होगा नया पता…

    March 25, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना सीएम ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई…

    March 25, 2026

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 25, 2026

    lo Samsung Galaxy A37 और A57 की लॉन्चिंग डेट फिक्स, फोन डिजाइन डिटेल्स ने बढ़ाई धड़कनें…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कांग्रेस दफ्तर को लेकर घमासान 24 अकबर रोड वाले ऑफिस को खाली करने का मिला नोटिस, ये होगा नया पता…
    • खल्लारी रोप-वे दुर्घटना सीएम ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई…
    • पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • lo Samsung Galaxy A37 और A57 की लॉन्चिंग डेट फिक्स, फोन डिजाइन डिटेल्स ने बढ़ाई धड़कनें…
    • वनमंडल में करोड़ों का खेल लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, कागज़ों में तालाब—जमीन पर घोटाला
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?