रिपोर्टर-जानी खान
सूरजपुर-भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पकवाड़ा के तहत विश्रामपुर पेंडरखि में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर लगाकर 432 ग्रामीणों का निशुल्क इलाज एवं दवाई वितरण किया गया।
जिसमे 70 मधुमेह रोगियों की पहचान किया गया एवं उन्हें दवा वितरण किया गया, व उच्च रक्तचाप के 110 मरीजो की पहचान की गई।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल उपस्थित रहे साथ मे जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह वह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांति सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता एवं शहर सूरजपुर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम डॉक्टर एचएन चतुर्वेदी एवं डॉ सुशांत विश्वास के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम कर रही है जिससे पूरे प्रदेश में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का नाम सबसे ऊपर है जिसके लिए मैं जिले की चिकित्सा प्रकोष्ठ की पूरी टीम को बधाई देता हूं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत यह बृहद चिकित्सा शिविर लगाया गया है जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण जनों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है देश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण की चिंता करते हुए देश में अनेकों अनेक ऐसी योजनाएं चला रहे हैं जिससे हर वर्ग का विकास हो सके हर घर शौचालय अभियान हो या प्रधानमंत्री आवास योजना या आयुष्मान भारत योजना जिससे गरीबों का ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है कॅरोना महामारी में निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाकर भारत वासियों की सेवा किया गया साथ में 52 देशों में भी टीका उपलब्ध कराकर जनमानस की सेवा का कार्य किया है उनके जन्मदिन के अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ का यह शिविर 1 मील का पत्थर साबित होगा। मैं जनमानस से अपील करता हुँ की सभी कॅरोना का टीका अपने समय पर लगवाएं। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में आए हुए समस्त चिकित्सकों एवं उनकी सहायक टीम का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि आप सब के सहयोग से हमको भी लोगों की सेवा करने का अवसर मिला! स्वागत भाषण देते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिले के संयोजक सुशांत विश्वास ने कहा कि माननीय मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना के साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सूरजपुर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहा है जिस प्रकार मोदी जी पूरे देश की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ भी लोगों की सेवा करने का प्रयास कर रहा है हम लगातार स्वास्थ शिविर के माध्यम से जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम करते रहे हैं मैं जिला भाजपा अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का हार्दिक आभार करता हूं कि उन्होंने समय निकाल कर हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई
कर्यक्रम का आभार चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ एच एन चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम में बिश्रामपुर मंडल अध्यक्ष लीलु गुप्ता ,डॉ रितेश सिंह लाइफ केयर हॉस्पिटल अम्बिकापुर,शुगर स्पेसलिस्ट, डॉ जितेंद्र पासवान,डॉ जयराम साहु,कार्यक्रम के प्रभारी डॉ सुनील श्रीवास्तव, डॉ मुकेश राजवाड़े दंत चिकित्सक, तरुण विस्वास मर्म रोग विशेषज्ञ पंचगव्य चिकित्सा अवधेश कुमार,उत्तम कुमार, कामेश्वर पंचगव्य चिकित्साअंकित तिवारी अंजलि तिवारी मर्म रोग चिकित्सा, फिजियोथैरेपिस्ट श्रेयाकुमारी सियासी डॉ विपुल , सतीश तिवारी हृदय राम राजवाड़े, कैलास सिदार बुझन सिदार सरपंच पति परमेश्वर सिंह, रामजीत यादव अनिता मिश्रा, सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे