मुंबई: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इधर महाराष्ट्र में दही हांडी को लेकर जमकर तैयारियां चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने गोविंदाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा ऐलान किया है।
दरअसल एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य में सभी गोविंदाओं के लिए 10 लाख रुपये के बीमा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी और ऐसा ये सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि सभी गोविंदा सुरक्षित हैं और दुर्घटना की स्थिति में उन्हें मुआवजा मिल सके।
सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में खेल श्रेणी के तहत ‘दही-हांडी’ को मान्यता दी जाएगी। ‘प्रो-दही-हांडी’ पेश किया जाएगा। गोविन्दों को खेल श्रेणी के तहत नौकरी मिलेगी। हम सभी ‘गोविंदा’ के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करेंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने निर्णय लिया है कि चूकि कल ही यह उत्सव है तो अभी बीमा प्रक्रिया तुरंत नहीं हो सकती जिसके लिए किसी तरह की दुर्घटना घटी तो मृतक को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को साढ़े सात लाख और जो घायल होंगे उन्हें 5 लाख रूपए देने का निर्णय लिया गया है।
साथ ही प्रशासन ने निर्णय लिया है कि चूकि कल ही यह उत्सव है तो अभी बीमा प्रक्रिया तुरंत नहीं हो सकती जिसके लिए किसी तरह की दुर्घटना घटी तो मृतक को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को साढ़े सात लाख और जो घायल होंगे उन्हें 5 लाख रूपए देने का निर्णय लिया गया है।