Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम पद के सवाल पर शिवराज ने कह दी मरने की बात,वीडियो जम कर हो रहा वायरल…..
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    सीएम पद के सवाल पर शिवराज ने कह दी मरने की बात,वीडियो जम कर हो रहा वायरल…..

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को हटाकर मोहन यादव को नया सीएम बनाने का ऐलान कर दिया है. शिवराज सिंह चौहान ने बीती रात सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उसके अगले दिन यानि आज मंगलवार को उन्होंने सीएम हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जहां पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने लाड़ली बहना योजना के चलने के सवाल पर कहा, ‘सरकार आगे बढ़ाएगी, भाई-बहन हमेशा मिलते रहेंगे. काम कभी समाप्त नहीं होता है. ‘जब उनसे पूछा गया कि वह सीएम पद को लेकर दिल्ली क्यों नहीं गए तो उन्होंने कहा, मैं अपने लिए कुछ मांगूं इससे बेहतर, मरना पसंद करूंगा.

    शिवराज के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है, माना जा रहा है कि इसके जरिए उन्होंने आलाकमान को भी इशारा दे दिया है. एक संतोष के साथ जा रहा हूं कि एक अच्छी सरकार और अच्छा नेतृत्व पार्टी ने तय किया है. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के नाते मैं हमेशा काम करता रहूंगा. मुख्यमंत्री रहते हुए भी जनता से मेरे रिश्ते रहे हैं, परिवार के रिश्ते रहे हैं. मामा का रिश्ता है प्यार का, भैया का रिश्ता है सम्मान है. इसलिए ये रिश्ते जब तक सांस रहेगी तब तक इन रिश्तों को निभाता रहूंगा.

    विधानसभा चुनाव में मेहनत के सवाल पर शिवराज बोले- ‘उस वक्त जज्बा था, जुनून था, मुझे लगता था कि पिछले चुनाव में जो कसर रह गई है, वाे इस बार नहीं रहनी चाहिए. इसलिए मैंने प्राण पण से काम किया. रात को दो घंटे ही सोता था.

    मेरे बारे में मैं कोई फैसला नहीं करता

    शिवराज ने कहा- ‘मेरे बारे मैं कोई भी फैसला मैं नहीं करता हूं, पहले भी नहीं किया, अभी भी नहीं किया, आगे भी नहीं करूंगा, पार्टी करेगी. मुख्यमंत्री से मैंने आग्रह किया कि मुझे सरकारी जमीन दें ताकि मैं पेड़ लगा सकूं, मैं काम को जारी रख सकूं. पर्यावरण कहने ही नहीं करने की चीज है.’ दिल्ली न जाने की बात पर बोले उस दिन सन्दर्भ था कि बाकि दिल्ली में है आप जाएंगे क्या उस पर मैंने कहा, ये बहुत घटिया सोच है कि लोग पूछ रहे मैं कहा रहूंगा. अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना समझूंगा, इसलिए मैं दिल्ली नहीं गया.

    आज संतोष है कि बीजेपी की सरकार बनी: शिवराज

    ‘मुझे संतोष है कि 2023 में बीजेपी की सरकार बनी. मेरा मन आनंद और संतोष से भरा हुआ है. केंद्र और राज्य की योजना के कारण जिसमें लाडली बहन योजना जबरदस्त है. मैंने पूरा अपने आप को प्रदेश के विकाश के लिए झोंका. महिला सशक्तिकरण मेरे लिए वोट का जरिया नहीं है. मैंने कभी नहीं सोचा की सीएम बनूंगा, ये बीजेपी ही है जो साधारण कार्यकर्ता को मौका देती है. जनता से मेरे परिवार के रिश्ते रहे है. ये रिश्ता टूटने नहीं दूंगा, जनता ही मेरे लिए सब कुछ है. मैं पीएम और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. प्रदेश नेतृत्व का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं. जनता का अपने हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.’

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजंगल में नक्सलियों ने मनाया PLGA सप्ताह , अमेरिका और इजराइल के राष्ट्रपति का किया पुतला दहन
    Next Article राम मंदिर के मुख्य पुजारी के पद पर मोहित पांडेय का हुआ चयन,, जानिए कौन है मोहित पांडेय? जो अयोध्या के राम मंदिर की करेंगे सेवा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..

    February 4, 2026

    लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…

    February 4, 2026

    चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…

    February 4, 2026

    धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..
    • लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…
    • चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…
    • धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?