नई दिल्ली:- हमारे हिंदू धर्म में आज धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में सोना और चांदी का खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी आज के दिन सोने की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर मौका हो सकता है। देश में लोग त्येाहारों में सोना-चांदी खरीदना पसंद करते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना गिरावट के साथ खुला है।
आज धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना खरीदने का शानदार मौका है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि बीते 5 वर्षों में धनतेरस के दिन सोने का भाव क्या रहा? इस बार धनतेरस पर सोना 24 कैरेट 10 ग्राम करीब 61 हजार रुपये का है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फेस्टिव सीजन के बाद खूब शादियां होने वाली हैं, जिसमें गोल्ड की डिमांड बढ़ने वाली है, इसके कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार की सुबह गिरावट देखी गई। प्रति किलो चांदी के भाव में आज 300 रुपए की गिरावट देखी गई। आज चांदी प्रति किलो 76,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि बीते दिनों चांदी 76,500 रुपए की दर से बेची गई थी।
