नई दिल्ली:– रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त यानी सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बहनें अपने भाइयों के घर उन्हें राखी बांधने पहुंचेगी। बहनों के सफर को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार ने इसे फ्री करने का फैसला किया है। इस फैसले के अनुसार, उत्तर में रोडवेज बसों में बहने फ्री सफर कर सकेंगी। वहीं, बिहार के पटना में सिटी का सफर फ्री रहेगा। मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बहने सिटी बस में फ्री में आ जा सकेगी।
उत्तर प्रदेश में बहने रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेंगी। बहनों के लिए हर आधे घंटे में बस उपलब्ध रहेगी।
जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे उसे देखते हुए भी बसों की विशेष व्यवस्था रहेगी। फ्री सफर की यह सुविधा साधारण के साथ एसी बसों में भी उपलब्ध होगी। इस दौरान महिलाओं को टिकट भी दिया जाएगा, लेकिन उसका किराया शून्य रहेगा। इससे कितनी महिलाओं ने रोडवेज बस से यात्रा की है, उसका आंकड़ा मिल जाएगा।
बिहार में सिटी बसों में फ्री रहेगा सफर
बिहार में राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में बहनें फ्री सफर कर सकेंगी। फ्री बस की सुविधा सुबह छह से रात 9:30 बजे तक रहेगी। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को सफर के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। बता दे कि पटना में कुल 135 सिटी सर्विस बसें चलाई जाती है, जिसमें 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में सफर फ्री रहेगा।
मध्य प्रदेश में भी बहनों को सौगात
मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बहनें 228 सिटी बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। सुबह छह से रात नौ बजे तक यह सुविधा उपलब्ध होगी। इन बसों का संचालन भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा किया जाता है। बता दें कि भोपाल में कुल 25 मार्ग पर 368 बसें दौड़ती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद हैं। ऐसे में शेष 228 बसों में 19 अगस्त को महिलाएं सफर कर सकेंगी।
