Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 8 या 9 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा नवरात्रि का पहला व्रत,जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त…
    News

    8 या 9 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा नवरात्रि का पहला व्रत,जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त…

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     नई दिल्ली:- इस साल माता घोड़े पर सवार होकर आ भक्तों के बीच आएंगी. चैत्र नवरात्रि के 9 दिन घर, मंदिर शक्ति की देवी दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. इसी दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू होता है इसलिए ये वासंतिक नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण माने जाते है. चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व है.

    शास्त्रों के अनुसार कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में ही की जाती है अन्यथा इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते. इस बार चैत्र नवरात्रि की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना कब होगी, शुभ मुहूर्त और सही तारीख.

    चैत्र नवरात्रि 8 या 9 अप्रैल कब से शुरू

    चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल 2024 को रात 11 बजकर 50 मिनट से आरंभ होकर 9 अप्रैल 2024 को रात 08 बजकर 30 मिनट  तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू होगी.

    चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से 17 अप्रैल 2024 तक चलेंगे. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना कर 9 दिन के व्रत शुरू होते है. अखंड ज्योति जलाई जाती है. इस दिन नव संवत्सर 2081, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और आंध्र प्रदेश-कर्नाटक में उगादी का पर्व मनाया जाएगा.

    चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

    नवरात्रि में घटस्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त दिन का पहला एक तिहाई समय है, जिसमें प्रतिपदा तिथि मान्य हो. इसके अलावा अभिजित मुहूर्त में भी कलश स्थापना शुभ फलदायी होती है. इस साल चैत्र नवरात्रि में घटस्थापित करने  के लिए 2 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.

    घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06.02 – सुबह 10.16,  अवधि- 4 घंटे 14 मिनट

    अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.57 – दोपहर 12.48, 51 मिनट

    नवरात्रि में घटस्थापना क्यों की जाती है।

    घटस्थापना नवरात्रि के दौरान महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है. यह नौ दिनों के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है. जो पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर होती है. घटस्थापना देवी शक्ति का आवाहन है. इसे गलत समय पर करने से देवी शक्ति का प्रकोप हो सकता है. घटस्थापना अर्थात नवरात्रि के समय ब्रह्मांड में उपस्थित शक्तित्त्व का घट अर्थात कलश में आह्वान कर उसे सक्रिय करना. शक्तितत्व के कारण वास्तु में उपस्थित कष्टदायक तरंगे नष्ट हो जाती हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india On which day will the first fast of Navratri be observed Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचुनाव से पहले गरमाया EVM का मुद्दा,डीएमके ने मद्रास हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा..
    Next Article देश का पहला ड्राइवरलेस स्कूटर लाया ओला, स्मार्ट लर्निंग और सेल्फ चार्जिंग की खूबियों से होगा लैस,देखे पूरी डिटेल्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना प्रदेश में भी हो रहा है साकार सीएम साय…

    March 30, 2026

    सीएम साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    March 30, 2026

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

    March 30, 2026

    “रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”

    March 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना प्रदेश में भी हो रहा है साकार सीएम साय…
    • सीएम साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…
    • “रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”
    • श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?