Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक बार फिर चीन पर हुई डिजिटल स्टाइल- AppLock और Garena FreeFare समेत 54 चाइनीस ऐप भारत में बैन
    गैजेट

    एक बार फिर चीन पर हुई डिजिटल स्टाइल- AppLock और Garena FreeFare समेत 54 चाइनीस ऐप भारत में बैन

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरज साहू
    भारत सरकार ने एक बार फिर चीन के ऊपर डिजिटल स्ट्राइक की है। दरअसल, सरकार ने 54 स्मार्टफोन ऐप्स को देश में बैन कर दिया है। इन सभी ऐप्स से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा था। बैन किए गए ऐप्स में पॉपुलर गेम गरेना फ्री फायर और ऐपलॉक ऐप भी शामिल है। इससे पहले जून 2020 में भारत ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि टिकटॉक, वीचैट और हैलो सहित 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया था।

    बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट
    सरकार ने जो नए 54 ऐप्स बैन किए हैं उनकी पूरी लिस्ट सामने नहीं है। इन 11 ऐप्स के नामों को खुलासा हुआ।

    1. स्वीट सेल्फी HD
    2. ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा
    3. इक्वलाइजर और बास बूस्टर
    4. सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड
    5. आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट
    6. वीवा वीडियो एडिटर
    7. टेनसेंट एक्सरिवर
    8. ओनमोजी चेस
    9. ओनमोजी एरिना
    10. ऐपलॉक
    11. डुअल स्पेस लाइट

    पॉपुलर स्मार्टफोन गेम गरेना फ्री फायर को पहले ही गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये भी इस लिस्ट का हिस्सा हो सकता है। हालांकि इस मामले में अब तक गेम के डिस्ट्रीब्यूटर गरेना इंटरनेशनल ने कोई कमेंट नहीं किया है।

    भारतीय यूजर्स का डेटा कर रहे थे लीक
    इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स पर बैन लगाया है। ये सभी ऐप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डेटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये ऐप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहे थे। ऐप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है।

    300 से ज्यादा चीनी ऐप्स पर लग चुकी है रोक
    भारत सरकार ने इसके पहले 29 जून 2020 को चाइनीज ऐप्स बैन किए थे। 29 जून 2020 को पहली डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। जिसके बाद 27 जुलाई 2020 को 47, 2 दिसंबर 2020 को 118 और नवंबर 2020 को 43 ऐप्स पर बैन लगाए गए। अब 14 फरवरी 2022 को 54 ऐप्स पर बैन लगाया गया है। प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी ऐप्स पर बैन लगाया है।

    बच्चों के पसंदीदा ऐप्स भी शामिल
    आज के जमाने के बच्चों को मोबाइल की लत बुरी तरह से लगी हुई है। बच्चों को फ्री फायर, पबजी जैसे गेम्स खेलने की आदत पड़ चुकी है। ऐसे में अगर इन गैम्स पर बैन लगा तो बच्चों के डेली रूटीन पर बहुत इफेक्ट पड़ेगा। पिछले दो दिनों से फ्री फायर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से गायब है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे भी बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट में होने के कारण रिमूव किया गया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनरल बाजवा ने की अल्वी और इमरान से मुलाकात
    Next Article कोविड टीकाकरण में लगे 173.42 करोड़ टीके
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI की आंधी में भारतीय IT कंपनियाँ क्यों हिल गई है कोडिंग से लेकर मेंटेनेंस तक की पूरी इंडस्ट्री, अब आगे…

    February 11, 2026

    देश के युवाओं के भविष्य के लिए सांसद की दूरदृष्टि, अंतरिक्ष प्रयोगशालाओं के विस्तार पर केंद्र की मुहर…

    January 31, 2026

    200MP कैमरा और इन दमदार फीचर्स के साथ Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत …

    January 29, 2026

    अब स्टेटस देखने से पहले देना होगा पैसा WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव…

    January 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?