नई दिल्ली:– आंखें हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है. बॉडी की दूसरे अंगों की तरह हमें आंखों का भी ख्याल रखने की जरूरत होती है. लेकिन जाने अनजाने में रोजाना हम कई ऐसे चीज करते हैं, जो हमारी आंखों को धीरे-धीरे खराब कर रही है. ज्यादा देर तक स्क्रीन पर देखना, बिना धूप के चश्मे के बाहर जाना और पूरी पानी ने ले पाना, जैसी आदतें आपकी आंखों पर बुरा असर डालती है. ऐसे में इन चीजों को पहचान कर, आपकी बुरी आदतों की सुधारने बेहद जरूरी है. इस खबर में हम आपको ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताएगे.
स्क्रीन टाइम
लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है. जब आप काफी देर तक कम पलक झपकाए स्क्रीन की ओर देखते रहते हैं, तो इसका बुरा असर आपकी आंखों पर पड़ सकता है. इसलिए हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और दूर में रखी चीजों को देंखें. साथ ही कोशिश करें कि स्क्रिन देखते समय आपकी आंख और स्क्रीन के बीच दूरी अच्छी खासी हो. वहीं अगर आपको लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करना होता है, तो अच्छी रोशनी में काम करने की कोशिश करें.
धूप में बिना चश्में के बाहर ना जाएं
धूप की रोशनी आपकी आंखों के लिए अच्छी नहीं होती है. ऐसे में धूप में जाने से पहले आंखों पर धूप वाला चश्मा जरूर पहनें. सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट रेज आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में तेज धूप में बहर जाते समय धूप का चश्मा लगाएं.
पानी पीना
हमारी बॉडी की तरह हमारी आंखों को भी पानी की जरूर होती है. इसलिए आंखों को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है. जब हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, तो आंखों में सूखापन हो सकता है. इसलिए दिन भर में अच्छी मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें.
देर रात तक जागना या पूरी नींद न ले पाना
देर रात तक जागने और पूरी नींद न ले पाने के वजह से भी कई आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है. जब हम देर रात तक जागते हैं और पूरी नींद नहीं ले पाते हैं, तो आंखों पर दबाव पड़ता है और आंखों की समस्या हो सकती है. ऐसे में कोशिश करें कि आप पूरी नींद ले पाएं.
