रमाकांत सोनी
रीवा-मऊगंज , 1 मार्च। मऊगंज अनुभाग से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर सबसे पुरानी सर्किल उपेक्षा का शिकार विकास का वाट जोहती ग्राम पंचायत सीतापुर में बहुप्रतीक्षित उप तहसील का विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के करकमलों द्वारा उद्घाटन किया गया पूर्व में आर आई कार्यालय संचालित होने के लिए सुविधा युक्त चार कमरे कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी जहां आज विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उसे उप तहसील की सौगात दी गई सुदूर ग्रामीण पहाड़ी वादियों के आंचल में बसे सीतापुर सर्किल के किसानों के हित एवं अन्य मामलों को लेकर मऊगंज जाना पड़ता था वहीं तमाम तरह की समस्याओं का निराकरण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन किया गया सीतापुर सर्किल के नायब तहसीलदार सुनील दत्त मिश्रा अब सीतापुर उप तहसील कार्यालय में बैठकर क्षेत्र की समस्त समस्याओं का निराकरण करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि विधानसभा अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर क्षेत्र की जनता को सारी सुविधाएं मुहैया कराने का मेरा लक्ष्य है जहां सड़कों का जाल पानी की व्यवस्था स्वास्थ्य शिक्षा एवं राजस्व संबंधी सभी कार्यालयों के स्थापना कर विभिन्न समस्याओं से निजात मिलेगी कार्यक्रम में एसडीएम एपी द्विवेदी द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में सप्ताह में एक दिन एसडीओ राजस्व कार्यालय भी लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी वहीं राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग जनपद सीईओ अजीत तिवारी सहित कार्यक्रम में समस्त अनुभाग के अधिकारी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि का स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत कर उप तहसील बनाने पर अभिवादन किया सचिव उमेश शुक्ला संतोष गौतम द्वारा शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में राहुल गौतम जिला उपाध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्षों सहित राजेश सिंह मांडा अधिवक्ता स्वामी शरण दुबे सन्तोष कुमार दुबे विनोद सोनी सूरज गुप्ता बिहारी पटेल,फूलचंद्र गुप्ता,श्रवण कुमार पांडेय,श्यामसुंदर गुप्ता, विकास सिंह सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।