Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
    राष्ट्रीय

    हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    By Tv 36 HindustanNovember 1, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि नए सुधार एवं सुविधाओं के साथ हज 2022 की घोषणा के साथ ही आज से हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है।
    श्री नकवी ने यहाँ हज हाउस में हज 2022 की घोषणा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण हज प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन होगी। हज 2022 के लिए आवेदन पत्र जमा किये जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 रखी गई है। हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त “हज मोबाइल ऐप” के जरिये भी किये जा सकेंगे।
    उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय हज यात्री भी ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करेंगें एवं स्वदेशी सामान के साथ हज यात्री आवश्यक हज यात्रा पर जायेंगें। इससे पूर्व चादर-तकिये-तौलिया, छतरी एवं अन्य सामान, हज यात्री विदेशी मुद्रा में सऊदी अरब में खरीदतें थे। इस बार इनमें अधिकांश स्वदेशी सामान भारतीय मुद्रा में भारत में ही खरीदे जायेंगे। जहां यह सामान भारत में लगभग 50 प्रतिशत कम दामों पर मिलेंगें, वहीँ इससे स्वदेशी एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा मिलेगा। यह सभी सामान हज यात्रियों को उनके निर्धारित इम्बार्केशन पॉइंट्स पर दिए जायेंगें।
    श्री नकवी ने कहा कि दशकों से हज यात्री यह सभी सामान विदेशी मुद्रा में सऊदी अरब में खरीदते थे, मजे की बात यह है कि इनमें से अधिकांश सामान ‘मेड इन इंडिया’ होते थे, जिन्हें विभिन्न कम्पनियाँ भारत से खरीद कर दोगुने, तिगुने दामों में सऊदी अरब में हज यात्रियों को देती थीं। एक अनुमान के अनुसार इस व्यवस्था से हज यात्रियों को करोड़ों रूपए की बचत होगी। भारत से दो लाख हज यात्री प्रतिवर्ष हज यात्रा पर जाते हैं।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने एवं भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किये जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशानिर्देशों एवं मापदंडों के तहत होगी। साथ ही हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया को और अधिक सरल-सुलभ एवं पारदर्शी किया गया है।
    श्री नकवी ने कहा कि हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार एवं भारत सरकार द्वारा तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। लोगों की सेहत, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज कमेटी, सऊदी अरब में भारतीय एम्बेसी, जेद्दा में भारतीय कॉन्सुल जनरल आदि द्वारा गहन मंत्रणा के बाद हज 2022 की संपूर्ण रुपरेखा तय की गई है।
    श्री नकवी ने कहा कि “हज मोबाइल ऐप” को अपग्रेड किया गया है। इसकी टैग लाइन ‘हज ऐप इन योर हैंड’ है। “हज मोबाइल ऐप” में आवेदन पत्र, आवेदन पत्र को भरने की संपूर्ण जानकारी, आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया का वीडियो आदि उपलब्ध हैं।
    उन्होंने कहा कि हज 2022 के लिए 21 की जगह दस इम्बार्केशन पॉइंट्स तय किये गए हैं जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गौहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं।
    अहमदाबाद इम्बार्केशन पॉइंट से गुजरात के हज यात्री; बेंगलुरु इम्बार्केशन पॉइंट से कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के हज यात्री; कोच्चि इम्बार्केशन पॉइंट से केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेर्री, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार के हज यात्री; दिल्ली इम्बार्केशन पॉइंट से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के हज यात्री हज यात्रा 2022 पर जा सकेंगे। गुवाहाटी इम्बार्केशन पॉइंट से असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के हज यात्री; हैदराबाद इम्बार्केशन पॉइंट से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हज यात्री; कोलकाता इम्बार्केशन पॉइंट से पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, त्रिपुरा, झारखण्ड और बिहार के हज यात्री हज यात्रा 2022 पर जा सकेंगे। लखनऊ इम्बार्केशन पॉइंट से पश्चिम उत्तर प्रदेश को छोड़ कर समस्त उत्तर प्रदेश के हज यात्री; मुंबई इम्बार्केशन पॉइंट से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली और गोवा के हज यात्री और श्रीनगर इम्बार्केशन पॉइंट से जम्मू, कश्मीर, लेह-लदाख-कारगिल के हज यात्री हज यात्रा 2022 पर जा सकेंगे।
    श्री नकवी ने कहा कि सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ‘ई-मसीहा’ स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने की बिल्डिंग/ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली ‘ई-लगेज टैगिंग’ की सुविधा भी दी जाएगी। भारत और सऊदी अरब में हज 2022 के लिए हज पर जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और हेल्थ और हाइजीन के सम्बन्ध में विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है।
    श्री नकवी ने कहा कि बिना ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020-2021 के लिए आवेदन किया था। बिना ‘मेहरम’ हज यात्रा हेतु जिन महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किये थे वह आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, और सभी महिलाओं को बिना लॉटरी के हज पर जाने की व्यवस्था की गई है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबंगलादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब चोट के कारण टी-20 विश्व कप से बाहर
    Next Article कोंडागांव में एक आरोपी से तेंदुए की खाल जब्त
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उसने मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया और मेट्रो में अमेरिकी लड़की के साथ लड़के ने की छेड़छाड़…

    January 19, 2026

    भारत में ही बनेगा राफेल यहां पर लड़ाकू विमान बनाने की लगेगी फैक्ट्री, भारतीय कंपनियों की होगी ‘चांदी’…

    January 19, 2026

    प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू…

    January 19, 2026

    स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत…

    January 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • उसने मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया और मेट्रो में अमेरिकी लड़की के साथ लड़के ने की छेड़छाड़…
    • भारत में ही बनेगा राफेल यहां पर लड़ाकू विमान बनाने की लगेगी फैक्ट्री, भारतीय कंपनियों की होगी ‘चांदी’…
    • महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड,थाने में दर्ज हुई FIR…
    • प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू…
    • स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?