Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑनलाइन जुए की लतः ‘सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं मुझे माफ कर देना’ छात्र ने ये लिखकर किया सुसाइड
    मध्य प्रदेश

    ऑनलाइन जुए की लतः ‘सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं मुझे माफ कर देना’ छात्र ने ये लिखकर किया सुसाइड

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    इंदौर, 23 फरवरी। ‘सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं. मुझे माफ कर देना. मेरा मन न घर आने के लिए करता है और ना ही कहीं और जाने का. मुझसे घर की परिस्थितियां देखी नहीं जातीं. जाऊं तो कहां जाऊं.’ ये मार्मिक लाइन उस छात्र की हैं जिसने सुसाइड करने से पहले अपनी मां को चिट्ठी लिखी. घर के आर्थिक हालात से परेशान होकर वो ऑनलाइन जुए की लग लगा बैठा और सब गंवा दिया.

    जितेन्द्र वास्कले नाम का ये छात्र खरगोन का रहने वाला था. इंदौर के भंवरकुआ इलाके में किराये का मकान लेकर पढ़ाई कर रहा था. वो बीए सेकेंड ईयर में पढ़ता था. साथ में कहीं सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी भी कर रहा था. घर की माली हालत खराब थी. बहुत सारे पैसे कमाने के लालच में वो ऑनलाइन जुआ खेलने लगा. जुआ के लिए ऑनलाइन कंपनी से लोन लिया. लेकिन सब हार गया. कर्ज के लिए कंपनी परेशान करने लगी तो तंग आकर जितेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने बहन को फोन पर सॉरी मैसेज लिखकर माफी मांगी. बहन कारण पूछती रही लेकिन जितेन्द्र ने उसे कोई जबाब नहीं दिया. उसके बाद उसने मां के नाम दो पेज का सुसाइड नोट लिखा और मौत को गले लगा लिया.
    जितेन्द्र ने सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं. मुझे माफ कर देना. मेरा मन न घर आने के लिए करता है और ना ही कहीं और जाने का. मुझसे घर की परिस्थितियां देखी नहीं जातीं. जाऊं तो कहां जाऊं. न घर है ना जमीन. जो थी वह भी लोगों ने छीन ली. मैं अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करता हूं. मुझे पैसों के लालच में जुआ खेलने की लत लग गई. मुझे लगा कि मैं ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे जीत लूंगा और पापा-मम्मी के लिए जल्दी एक नया घर और गुजारा करने के लिए थोड़ी बहुत जमीन ले लूंगा. पर मैं पैसे नहीं जीत पाया.
    जितेन्द्र ने लिखा कि उसकी जॉब का जितना भी पैसा बनता है वह उसके माता पिता को दे दिया जाए. साथ ही पुलिस अधिकारियों और सरकार को भी सम्बोधित करते हुए उसने कुछ बातें लिखी हैं. जितेंद्र ने पत्र में लिखा कि उसने ऑनलाइन जिस कम्पनी से लोन लिया था वह अब वसूलने के लिए whatsapp और मेल पर गालियां लिख कर भेज रहे हैं. वह सभी सम्पर्क वालों को ढूंढ कर उन्हें मैसेज कर रहे हैं. कृपया इस लोन की अब वसूली परिवार से न की जाए, और उनकी जो जमीन लोगो ने छीन ली थी वह वापिस करवा दी जाए. इसके बाद उसने अपनी बहन को सॉरी लिख कर मैसेज किया और फिर कोई जबाब नहीं दिया.
    जितेन्द्र के सॉरी मैसेज के बाद परिवार को अनहोनी की शंका हुई तो उन्होंने उसके साथ रहने वाले कुछ लोगों को फोन किया और उसके घर भेजा. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. जितेन्द्र सुसाइड कर चुका था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया.
    मृतक अपनी घर की खराब माली हालत के काऱण बेहद परेशान था. परिवार को आर्थिक मजबूत करने के लिए उसने गलत रास्ता चुनते हुए ऑनलाइन जुआं खेलना शुरू कर दिया था. उसने किसी ऑनलाइन कम्पनी से कई बार लोन ले लिया था. लेकिन वो जुआ हार गया. उसके बाद लोन लेने वाली कम्पनिया पैसे वापिस लेने के लिए दबाब बना रही थीं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभटगांव स्कूल में स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया
    Next Article नशे की हालत में शिक्षक, ऐसे में क्या होगा भारत के भविष्य का !
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…

    April 1, 2026

    प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…

    April 1, 2026

    देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…

    April 1, 2026

    LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…
    • प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…
    • देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…
    • LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…
    • आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम ATM से लेकर पैन कार्ड और HRA तक, आपकी जेब पर होगा ये असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?