Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑनलाइन ठग गिरोह के सदस्य सोलह नग एटीएम कार्ड के साथ हुए गिरफ्तार
    कोरबा

    ऑनलाइन ठग गिरोह के सदस्य सोलह नग एटीएम कार्ड के साथ हुए गिरफ्तार

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा /पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी करने वाले ठग गिरोह के दो सदस्य किए गए गिरफ्तार उनके पास से 16 नग एटीएम कार्ड बरामद किया गया है , आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

    पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह को विश्वस्त सूत्रों से सूचनाएं मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश , बिहार सहित अन्य राज्यों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य जिले में सक्रिय हैं , जिनके द्वारा ठगी किया गया रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाता एवं एटीएम कार्ड की व्यवस्था कर अपने सरगना तक पहुंचा रहे हैं ।

    उक्त सूचना के तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन , नगर पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू एवं थाना प्रभारी दीपका निरीक्षक अनिल पटेल के साथ अधिकारी कर्मचारियों का टीम बनाकर गोपनीय तरीके से पतासाजी किया जा रहा था ।

    इसी दौरान प्रार्थी सुभाष राव पिता मायाधर राव के द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अजय सिंह कंवर के द्वारा कंपनी में लेबर पेमेंट के नाम पर इसके पत्नी का एटीएम कार्ड और पिन ले लिया है , बैंक में जाकर पता करने पर लगभग 2 से ढाई लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है , जो कि अजय सिंह कंवर के द्वारा धोखाधड़ी किया जा रहा है , मामले में थाना दीपका में आरोपी अजय सिंह कंवर के विरुद्ध अपराध धारा 420 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

    आरोपी अजय सिंह कंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि लगभग दो साल पहले अपने साथी अनिल कुमार केंवट के साथ अंबिकापुर गया था जहां बिहार पटना निवासी एक व्यक्ति से पहचान हुई थी , जिसने कहा कि एक एटीएम कार्ड के बदले में 5000 रुपए कमीशन मिलेगा , तब से रकम कमाने के लालच में दोनो मिलकर करीब 70 एटीएम कार्ड अभी तक ठग गिरोह के सरगना तक पहुंचा चुके हैं ।

    16 नग एटीएम हुए बरामद :–

    आरोपीगण अजय सिंह कंवर एवं अनिल कुमार केवट ने पूछताछ पर स्वीकार किया कि लगभग 70 नग एटीएम कार्ड अपने सरगना को पटना बिहार में ले जाकर दे चुके हैं , वर्तमान में अलग-अलग बैंकों के 16 एटीएम अलग-अलग व्यक्तियों से धोखे से लेकर रखे हैं , जिसे आरोपीगण के निशानदेही पर जप्त कर लिया गया है ।

    कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का तनख्वाह खाते में आने का झांसा देकर मांगते थे एटीएम कार्ड :–

    ठग गिरोह के सदस्य दीपका के आसपास के क्षेत्र में घूम कर सीधे सादे लोगों को यह कहकर कि हम लोग कंपनी में काम करते हैं , कंपनी के द्वारा सभी कर्मचारियों को बैंक खाता के माध्यम से तनख्वाह दिया जाता है , किंतु कुछ कर्मचारियों का बैंक में खाता नहीं है जिससे उनका तनख्वाह नहीं मिल पा रहा है , उन कर्मचारियों का तनख्वाह खातों में जमा होगा जिसे एटीएम के माध्यम से आहरण करेंगे , कुछ रकम कमीशन के रूप में देने का झांसा देकर एटीएम धारकों से उनका एटीएम एवं पिन नंबर मांगते थे ।

    किसी को शक न हो इसलिए कुछ समय बाद एटीएम वापस करते थे : –

    पूछताछ पर आरोपीगण ने बताया कि गिरोह का सरगना काफी शातिर किस्म का है , जो कि इनके पास से लिए गए एटीएम कार्ड को लगभग दो-तीन महीने उपयोग करने के बाद इनको वापस कर देता था , जिसे ये लोग पुनः एटीएम कार्ड धारक को वापस कर दिया करते थे ताकि किसी प्रकार का शक न हो ।

    आरोपीगण को भेजा गया जेल :–

    आरोपीगण अजय सिंह कंवर एवम अनिल कुमार को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया , मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध जेल वारंट जारी कर जेल भेजने का आदेश पारित किया गया है ।

    मामले के मुख्य सरगना को पकड़ने हेतु टीम बिहार भेजा जा रहा है ।

    गिरफ्तारशुदा आरोपीगण का नाम इस प्रकार है :–

    1 . अजय सिंह कवर पिता महाराज सिंह कवर उम्र 27 साल निवासी पंखादफाई, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ0ग0)

    2 . अनिल कुमार केंवट पिता मनीराम केंवट उम्र 29 साल पता भैरोताल, वार्ड नंबर 57 थाना कुसमुण्डा, जिला कोरबा (छ0ग0 )

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपटवारी भर्ती 2022 से संबंधित दस्तावेज सत्यापन 17 एवं 18 अगस्त को
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, देखें डिटेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?