नई दिल्ली। संघर्षग्रस्त सूडान में फंसे 360 भारतीयों को निकालकर जेद्दा से दिल्ली लाया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को वायुसेना के दो विमानों ने 250 से अधिक भारतीयों को और सुरक्षित निकालकर जेद्दा पहुंचाया। मंगलवार को नौसेना के जहाज आइएनएस सुमेधा से 278 नागरिकों को जेद्दा लाया गया था। इस तरह आपरेशन कावेरी के तहत अब तक लगभग 530 भारतीय सूडान से सुरक्षित निकालकर जेद्दा पहुंचाए
आपरेशन कावेरी मिशन के तहत सूडान से निकाले गए भारतीयों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में बनाए गए केंद्र पर सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। आइएनएस सुमेधा के बाद वायुसेना के विमान सी-130जे से भारतीयों के दूसरे और तीसरे जत्थे को बुधवार को जेद्दा लाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि पहले सी-130जे विमान से 121 लोगों को, इसके बाद 135 लोगों को जेद्दा पहुंचाया गया
#WATCH | Indian nationals evacuated from Sudan, narrate their ordeal in the conflict-torn country. pic.twitter.com/c6zcN84r9G
— ANI (@ANI) April 26, 2023
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन मिशन को गति देने के लिए जेद्दा पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि जेद्दा से 360 लोगों को विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। सूडान में संघषर्रत सेना और अर्धसैनिक बल के 72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद भारत ने फंसे भारतीयों को निकालने की कार्रवाई और तेज कर दी है। मालूम हो कि सूडान में 13 दिन से चल रहे संघर्ष में चार सौ से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, इसमें एक भारतीय भी शामिल है