
पुलिस के प्रति आमजनों की विश्वसनीयता एवं पुलिस के कार्यों में आमजनों के सहयोग के उद्देश्य से जिले में थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत गुम मोबाईल की खोजबीन हेतु पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन साईबर सेल के नेतृत्व में चार विशेष टीम का गठन कर गुम मोबाईल खोजने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था अभियान में विशेष गठित टीम द्वारा राज्य के दीगर जिलों रायपुर, बिलासपुर,बलौदाबाजार,बेमेतरा, कवर्धा,जांजगीर-चांपा से कुल 120 नग मोबाइल कीमती 14.50 लाख रू रिकवर किया गया है। जिसे नये वर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस कंट्रोल रूम मुंगेली में पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा मोबाईल मालिकों को वापस किया गया।

मोबाईल रिकवर अभियान में विशेष टीम में गठित सदस्यों में उपनिरीक्षक सत्यम सिंह चौहान, सउनि दिवाकर सिंह,प्रआर रवि जांगड़े,प्र आर मनोज सिंह,आर अब्दुल रियाज,आर रामकिशोर कश्यप, आरक्षक रवि प्रकाश डाहिरे,आर तीजराम यादव,आर परमेश्वर जांगड़े,आर भेषज पाण्डेकर,आर हेमसिंह ठाकुर,आर राजू साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
