नई दिल्ली :- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर कड़ा प्रहार किया। भारतीय सेनाओं ने S-400 सिस्टम से गुरुवार (8 मई) को पाकिस्तान के लाहौर स्थित HQ-9 डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तबाह कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे कार्रवाई की जानकारी दी।
अमेरिका ने कहा-लाहौर को छोड़ें, अपना बचाव करें
अमेरिका ने पाकिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे लाहौर छोड़ दें और अगर पाकिस्तान जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कैंसिल कर दें।
पाकिस्तान ने सीमा पार से गोलाबारी कर पुंछ के एक मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद को नुकसान पहुंचाया गया।
गुरदासपुर में रोज ब्लैकआउट
पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में रोज रात को ब्लैक आउट रहेगा। अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआ है। भारत-पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार आदेश जारी किया है।
जानिए भारत ने कैसे नाकाम की पाक के कोशिश
पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से बुधवार (7 मई) की रात अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है। जैसे ही मिसाइलों से हमला किया गया। भारतीय सेना ने सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया।
पाकिस्तानी गोलीबारी में कई लोगों की मौत
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करके नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी की। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है। भारत को पाकिस्तान से मोर्टार और तोपखाने की आग को रोकने के लिए जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
