रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा/ पुलिस कन्ट्रोल रूम में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था । सेमिनार का समापन ADGP के ० पी ० वेंकाटेश्वर राव ,एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने किया जिन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिक 1989 के विधिक प्रावधानों एवं विवेचना के दौरान व्यवहारिक कठिनाईयों के निदान हेतु महत्वपूर्ण बातें समझाइश दी है । ADG द्वारा कमजोर वर्गों के लोगों के प्रति संवेदनशील होने एवं शासन के महत्त्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। केस स्टडी एवं सामूहिक चर्चा के माध्यम से प्रशिक्षण में आये जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मानसिक अभ्यास करवाया गया इस सेमीनार में रीवा रेंज के 31 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
