नई दिल्ली:- मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए एक और शानदार प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ा इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाला है. हाल ही में अनंत और राधिका का पहला प्री-वेडिंग बैश जामनगर में हुआ था, जिसमें बॉलीवुड, खेल, राजनीति, बिजनेस हर जगत से दुनियाभर के सितारे जुटे थे. अब अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग बैश इटली में एक शानदार क्रूज पर हो रहा है और सोशल मीडिया संसेशन ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी वहां से लगातार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग बैश के इवेंट्स का कार्ड शेयर किया था. इस कार्ड के इवेंट्स के मुताबिक, जश्न 29 मई से 1 जून के बीच दक्षिण फ्रांस के तट पर एक क्रूज जहाज पर मनाया जाएगा. इस इवेंट के लिए बॉलीवुड से सलमान खान, रणवीर सिंह, अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और ओरी को एयरपोर्ट से रवाना होते हुए देखा गया था.
