Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पहलगाम आतंकी हमलाः नाम पूछा फिर पत्नी के सामने कानपुर के कारोबारी शुभम के सिर में मार दी गोली, 2 महीने पहले हुई थी शादी…
    News

    पहलगाम आतंकी हमलाः नाम पूछा फिर पत्नी के सामने कानपुर के कारोबारी शुभम के सिर में मार दी गोली, 2 महीने पहले हुई थी शादी…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुरः- पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कानपुर का सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी का नाम भी शामिल है. उनकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी. वह पत्नी के साथ घूमने पहलगाम गए थे. परिजनों के मुताबिक इस दौरान आतंकियों ने उन्हें पकड़ लिया. नाम पूछने के बाद आतंकियों ने पत्नी के सामने ही उन्हें गोली मार दी. वह कानपुर के श्यामनगर में रहते थे. वहीं, सीएम योगी ने परिजनों से बात की है. सीएम योगी ने कहा है, जल्द से जल्द शुभम की बॉडी को कानपुर लाने का प्रयास होगा. साथ ही परिजनों की हर सम्भव मदद की जाएगी.

    23 अप्रैल को कानपुर लौटना थाः श्याम नगर निवासी शुभम के चाचा के बेटे सौरभ द्विवेदी ने बताया कि घर पर दोपहर में यह सूचना आई कि कश्मीर में जो आतंकी हमला हुआ है उसमें ताऊ जी के बेटे शुभम को आतंकियों ने गोली मार दी. पहले शुभम से आतंकियों ने नाम पूछा और उसके बाद सिर पर ही गोली मार दी. शुभम अपनी पत्नी सान्या व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 17 अप्रैल को कानपुर से गए थे और 23 अप्रैल को उन्हें वापस लौटना था.

    अचानक भाभी का आया फोनः उन्होंने कहा कि किसी ने भी यह नहीं सोचा था, अब शुभम कभी नहीं आएंगे. बताया कि दोपहर में परिवार के सदस्य एक जगह बैठे हुए थे तभी अचानक सान्या भाभी का फोन आया और उन्होंने बताया कि कश्मीर में जो आतंकी हमला हुआ है उसमें शुभम को भी गोली लग गई है. यह जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. हालांकि बहुत अधिक बात नहीं हुई और सुनने में आया, जब आतंकियों ने हमला किया तो उस समय भगदड़ मच गई ऐसे में परिवार के सभी सदस्य इधर-उधर हो गए थे. शुभम के गोली लगने की जानकारी मिल गई है और उनकी मौत भी हो गई है. अभी वहां की सरकार ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. केंद्र सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द हमारे भाई की जो भी स्थिति है उसे अवगत कराया जाए.

    12 फरवरी को हुई थी शादी: सौरभ द्विवेदी ने बताया 12 फरवरी को ही शुभम की शादी हुई थी. इसके बाद शुभम का परिवार के अन्य सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग सोनमर्ग समेत अन्य स्थानों पर घूमने का प्लान बनाया था. मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य पहलगाम घूम रहे थे. शुभम पत्नी के साथ थोड़ा ऊंचाई पर पहुंच गए और वहां पर अचानक ही आतंकियों ने हमला कर दिया. 31 साल के हमारे भाई शुभम की मौत हो गयी. अभी तक वहां की सरकार या प्रशासनिक अफसरों ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है इसलिए बहुत अधिक कुछ बता पाना भी मुश्किल होगा. सौरभ ने कहा शुभम की मौत की जानकारी के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि शुभम सीमेंट कारोबारी थे. उनका परिवार काफी बड़ा है.

    सैन्य अफसरों से बोले पिता- मुझे मेरे बेटे का शव जल्दी दिला दो
    शुभम के पिता श्याम नगर निवासी सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी व अन्य परिजनों ने वरिष्ठ सैन्य अफसरों से कहा कि बेटे का शव जल्दी दिला दीजिए. पूरा परिवार मौजूदा समय में श्रीनगर के एक होटल में पुलिस सुरक्षा में है. परिजनों के अंदर दहशत का माहौल है. वहीं, सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी ने श्रीनगर के होटल से ही डीएम कानपुर से बात की. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, जैसे ही यह जानकारी मिली तो उन्होंने भी अपने स्तर से श्रीनगर के प्रशासनिक अफसरों से वार्ता की है. इस गंभीर मामले पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है. कानपुर में परिजनों का कहना है, 24 अप्रैल तक शुभम की बॉडी कानपुर आ सकती है जबकि अन्य परिजन बुधवार शाम तक शहर आ जाएंगे.

    70 दिनों में छूटा सात जन्मों का साथ: जैसे ही आतंकियों ने शुभम को घेरा तो पास में मौजूद पत्नी ने आतंकियों के सामने हाथ जोड़े. कहा, मेरे पति को छोड़ दो. आतंकियों ने उनके सामने ही शुभम को गोली मार दी. शुभम की मौत के बाद पत्नी व मां सीमा बदहवास हैं. करीब दो माह 10 दिन बाद ही उनके हाथों की मेंहदी मिट गई. पिता संजय ने बहू व पत्नी सीमा को संभाला. श्याम नगर स्थित संजय द्विवेदी के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में मंगलवार दोपहर से सन्नाटा पसरा है. क्षेत्रीय लोगों व रिश्तेदारों की भीड़ मौजूद है पर कोई कुछ नहीं बोल रहा. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. जैसे ही किसी फोन की घंटी बजती है, तो सभी चौंक उठते हैं. कारोबारी के भाई ज्योतिषाचार्य मनोज द्विवेदी ने बताया कि 17 अप्रैल को परिवार के 11 सदस्य- जिसमें भतीजा शुभम, भतीजी एेशान्या, भाई संजय द्विवेदी, भाभी सीमा, भतीजी आरती, दामान शुभम दुबे, आरती के ससुर सुरेश दुबे, सास, मृतक शुभम के ससुर राजेश पांडेय और शांभवी गए थे कश्मीर घूमने गए थे. सभी की वापसी 23 अप्रैल को थी.
    बेहद मिलनसार और संस्कारी था शुभमः क्षेत्रीय लोगों का कहना था, शुभम हर किसी से बहुत सम्मान से बात करता था. मूलरूप से परिवार महाराजपुर के हाथीपुर गांव का है. शुभम जरूरतमंदों की मदद भी करता था. सोमवार को शुभम ने गोविंद नगर निवासी अपने करीबी दोस्त सिमर छाबड़ा से बात भी की थी. शुभम ने सिमर से कहा था, 23 को आ रहे हैं फिर मिलेंगे. सिमर ने कहा, जैसे ही उन्हें कश्मीर वाले मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने शुभम को कॉल की। मगर, कॉल रिसीव नहीं हुई.

    Post Views: 3,350

    #diesel Big news Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन की मौत, पत्नी और बच्चों के साथ गए थे घूमने…
    Next Article जाओ मोदी को बता देना’ कह कर आतंकियों ने छोड़े बचे लोग, चश्मदीदों ने सुनाई खौफनाक मंजर की आपबीती, पहलगाम में 27 लोगों की मौत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
    • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
    • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
    • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
    • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?