रायपुर
राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. रायपुर के धनेली नाला टाटीबंध क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई है. वही एक घायल हुए है. बाइक में 4 लोग सवार थे,जिसमे एक महिला और एक पुरुष के साथ 8 साल के बच्चे की मौत हुई है. मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है. फिर हाल मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है.