Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए टीम का किया ऐलान, संन्यास के बाद इस क्रिकेटर की वापसी…
    News

    पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए टीम का किया ऐलान, संन्यास के बाद इस क्रिकेटर की वापसी…

    By Tv 36 HindustanMay 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड़ की घोषणा कर दी है. बाकी सभी टीमें इस महीने के शुरू में ही अपनी टीमों का ऐलान कर चुकी थी. पिछले विश्व कप 2022 में उपविजेता रही पाकिस्तान टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में होगी. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान के अनुभवी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भी वापसी हुई है. पाकिस्तान ने हारिस रऊफ को भी अपने स्क्वाड में जगह दी है जो इंजरी के चलते जनवरी में टीम से बाहर हो गए थे.

    पीसीबी ने शुक्रवार को अपने स्क्वाड़ की घोषणा करते हुए कहा कि ‘यह बेहद प्रतिभाशाली और संतुलित टीम है जिसमें युवा और अनुभव का मिश्रण है. ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से एक साथ खेल रहे हैं और अगले महीने के आयोजन के लिए अच्छी तरह से तैयार और व्यवस्थित दिख रहे हैं. हारिस रऊफ पूरी तरह से फिट हैं और नेट्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.

    इसके अलावा पाकिस्तान ने विकेटकीपिंग के लिए मोहम्मद रिजवान और आजम खान को टीम में शामिल किया है. वहीं, पिछले साल हुए वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज तर्रार पारी खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान भी टीम का हिस्सा हैं. वहीं भारत में आयोजित हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में इंजरी के चलते टीम से बाहर किए गए नसीम शाह को भी टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान की गेंदबाजी की कमान नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद आमिर पर होगी, तीनों ही पाकिस्तान के उच्चस्तरीय गेंदबाज हैं. वहीं, ऑलराउंडर के रूप में टीम इमाद वसीम और शादाब खान पाक टीम में खेलते नजर आएंगे.

    फिलहाल पाकिस्तान टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रहा है. इस सीरीज के लिए टीम के ज्यादातर खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं. वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान आयरलैंड, कनाडा और यूएसए शामिल है. पाकिस्तान और भारत का हाईवोल्टेज मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा जब दोनों ही टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी.

    टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड –

    बाबर आजम कप्तान, अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान , हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान

    Post Views: 1,595

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोमोज खाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12 से ज्यादा लोग बीमार, 2 की हालत गंभीर…
    Next Article क्यो मनाया जाता है गुमशुदा बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस,जाने इसकी बड़ी वजह..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रामीण डाक भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट, 23 मार्च तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

    March 7, 2026

    ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी बिना शर्त सरेंडर ही आखिरी रास्ता, नए नेता पर भी दिया ये बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…

    March 7, 2026

    महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रामीण डाक भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट, 23 मार्च तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
    • ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी बिना शर्त सरेंडर ही आखिरी रास्ता, नए नेता पर भी दिया ये बड़ा बयान…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…
    • अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश जी, मुख्यमंत्री पद से आज ही देंगे इस्तीफा सियासी हलचल तेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?