जम्मू-कश्मीर:– पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पहले देश में मौजूद पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया और अब देश में मौजूद जासूसों को गिरफ्तार किया जा रहा है। राजस्थान के बाद पंजाब में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सेना के आदेश के बाद पुलिस ने दो जासूसों को गिरफ्तार किया है।
अजनाला पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में दो जासूसों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फलकशेर मसीह पुत्र जिंदर मसीह और सूरज मसीह पुत्र जुग्गा मसीह गांव बलरवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार जासूस अमृतसर आर्मी कैंट और अमृतसर एयरबेस से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को दे रहे थे।
कर रहे थे ये बड़ा कांड
इसके अलावा कई बार बातचीत करने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल सेना ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जासूसों से सारे राज उगलवाने का काम किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों ने अमृतसर के कई इलाकों की तस्वीरें भी पाकिस्तान भेजी थीं।
राजस्थान से गिरफ्तार हुए पठान खान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सेना लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक दिन पहले ही राजस्थान से एक जासूस को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की खुफिया विंग द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस की पहचान 40 वर्षीय पठान खान के रूप में हुई है।
वह जैसलमेर के जीरो आरडी मोहनगढ़ का रहने वाला है। वह लंबे समय से पाकिस्तानी जासूसों को सेना के इलाके के वीडियो और फोटो भेज रहा था। इसके अलावा भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी रेंजर को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
