Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पंचायत चुनाव : भाजपा का सूपड़ा साफ ,कुरुक्षेत्र में बीजेपी सांसद नायाब सैनी की पत्नी सुमन सैनी चुनाव हारीं…
    समाचार

    पंचायत चुनाव : भाजपा का सूपड़ा साफ ,कुरुक्षेत्र में बीजेपी सांसद नायाब सैनी की पत्नी सुमन सैनी चुनाव हारीं…

    By Tv 36 HindustanNovember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा में पंचायात चुनाव तीन चरणो में हो चुके है। 22 जिलों में 143 पंचायत समितियों एवं 22 जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस दौरान जिला परिषद की 411 और पंचायत समिति की 3,081 सीटों पर हार-जीत का फैसला होगा।सबसे बड़ी जीत आम आदमी पार्टी को मिली है. आप ने अब तक हरियाणा में जिला परिषद चुनावों में 15 वार्डों में जीत हासिल की है, जिसमें सिरसा में सबसे अधिक 6 वार्ड हैं.

    हरियाणा पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए भयंकर बुरी खबर है. पंचकूला की सभी 10 सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है. कुरुक्षेत्र में बीजेपी सांसद नायाब सैनी की पत्नी सुमन सैनी चुनाव हार गई हैं. इसी तरह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक भी हार गए हैं. हरियाणा में 22 जिला परिषद हैं जिनमें 411 सदस्य हैं। सदस्य बदले में 22 जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव करेंगे। राज्य में 143 पंचायत समितियां हैं, जिनमें 3,081 सदस्य हैं, जो आगे अपने संबंधित अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। जिला परिषद चुनाव में बीजेपी के सिंबल पर 102 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि आप के करीब 100 उम्मीदवार मैदान में थे.

    अब तक घोषित परिणामों के अनुसार, इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला के बेटे करण चौटाला ने सिरसा में जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 से 600 से अधिक मतों से जीत हासिल की. अंबाला में आप के माखन सिंह लोबाना और हरविंदर कौर ने क्रमश: जिला परिषद के वार्ड संख्या नौ और छह से जीत दर्ज की है.वार्ड संख्या 13 और 10 से क्रमश: भाजपा प्रत्याशी पिंकी देवी और साक्षी गौर जीतीं। अंबाला जिला परिषद के वार्ड 2, 1 और 14 से तीन निर्दलीय जीते। आप सांसद और पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने दावा किया कि उनके अब तक 10 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

    हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शनिवार को कहा था कि पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षक पूरी मतगणना प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इससे पहले हर चरण में मतदान के तुरंत बाद पंचों और सरपंचों के चुनाव के नतीजे घोषित किए जाते थे।गोवा में भाजपा को राहत गोवा की सभी 3 जिला पंचायत सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. गोवा की सभी 3 जिला पंचायत सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है.

    Post Views: 0

    Hindi news india Panchayat elections: BJP's sweep Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ी संख्या में आईएएस आईपीएस के तबादले,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश किया , देखें पूरी लिस्ट
    Next Article चोरों ने अनोखे तरीके से चोरी करके रेल के पूरे इंजन को ही गायब कर दिया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…

    March 6, 2026

    ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी ये एक्टर, एक बार फिर ग्लोबल मंच पर दिखेगा भारतीय सितारो का जलवा…

    March 6, 2026

    बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    March 6, 2026

    होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…
    • ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी ये एक्टर, एक बार फिर ग्लोबल मंच पर दिखेगा भारतीय सितारो का जलवा…
    • बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…
    • होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …
    • यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?