Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ आ रहे हैं पंडीत प्रदीप मिश्रा,25 से 29 अगस्त तक चलेगी शिवमहापुराण कथा…
    समाचार

    छत्तीसगढ़ आ रहे हैं पंडीत प्रदीप मिश्रा,25 से 29 अगस्त तक चलेगी शिवमहापुराण कथा…

    By Tv 36 HindustanAugust 24, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद. भगवान शिव की उपासना को हर घर तक पहुंचाने का माध्यम बने सीहोर के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जुंगेरा में 25 से 29 अगस्त तक श्री मणिलिंग शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। कथा को सुनने बड़ी संख्या में भक्तों का आना शुरू हो गया है। बुधवार की स्थिति में एक हजार से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। भक्तों के बैठने के लिए तीन डोम बनाए गए हैं, जहां दो लाख से अधिक लोग कथा सुन सकेंगे। रोजाना लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित पार्किंग, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए हजारों स्वयंसेवक सेवाएं देंगे।

    आज पहुंचेंगे पं. प्रदीप मिश्रा, शोभायात्रा निकलेगी
    24 अगस्त को रात 6 से 8 बजे के बीच पं. मिश्रा गंगा मैया मंदिर से नगर में प्रवेश करेंगे। इधर अपर कलेक्टर शशांक पांडेय, एडिशनल एसपी नायक, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, टीआई रवि पांडेय ने आयोजन समिति के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

    Pradeep Mishra in Chhattisgarh बिजली, पानी और गेट में एंट्री की व्यवस्था के निर्देश दिए
    अपर कलेक्टर शशांक पांडेय ने स्थल पर अंदर व बाहर जाने की गेट में एंट्री, पानी व बिजली पर्याप्त व्यवस्था व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए आयोजक समिति को निर्देशित किया। अपर कलेक्टर ने आयोजक समिति के पंडाल, भोजन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, वीआईपी पार्किंग, वीआईपी व्यवस्था में लगे लोगों के नाम प्रशासन को देने की बातें आयोजक समिति से कही। उन्होंने तीन कंट्रोल रूम बनाने और कथा स्थल में एक नंबर गेट से महाराज और 36 जजमानों के प्रवेश को लेकर चर्चा की। पं. प्रदीप मिश्रा और वीआईपी के आने जाने के लिए रानीतराई से होते हुए रामनगर, कुंदरूपारा के अटल आवास से दल्ली रोड मुख्य मार्ग पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से लगभग 2 से 3 लाख भक्तों के आने की संभावना है।

    3 लाख 22 हजार स्क्वेयर फीट में बना पंडाल
    पंडाल में बिजली व संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई है। 3 लाख 22 हजार स्क्वेयर फीट का तीन डोम बनाए गए हैं। 20 दिनों से इस जगह को विस्तारित करने का काम किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर नागरिकों की सुविधा के लिए 100 सुविधाघर का भी निर्माण कराया गया है। इस आयोजन स्थल पर 4 गेट बनाए गए हैं।

    आज शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा
    शोभायात्रा के लिए शहर को भगवा तोरण पताका व गेट से सजाया गया हैं। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन पर भव्य स्वागत होगा। गुरुवार को दोपहर 12 बजे संस्कार शाला मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गंगासागर तलाब पार, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, मरारपारा, इंदिरा चौक, नांदगांव रोड, पाररास से होते हुए बंजारी मंदिर जुंगेरा में समाप्त होगी। शोभायात्रा में विशेष रूप से शिव गर्जना धुमाल पार्टी नागपुर को बुलाया जा रहा हैं। पार्टी में 50 लोग शामिल होंगे। इसमें 25 महिला और 25 पुरुष भगवा पोषाक में धुमाल की तान सुनाएंगे। वही बस्तर नृत्य के साथ ही अलग-अलग मंडली झांकी के साथ भजन कीर्तन की प्रस्तुति भी होगी। शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा भी होगी।

    भोजन, पार्किंग, शौचालय की रहेगी व्यवस्था
    शिव महापुराण कथा सुनने प्रदेश के कोने-कोने से भक्तों के आने की संभावनाएं हैं। स्थानीय स्तर पर भी बड़ी संख्या में शिव भक्त कथा सुनने पहुंचेंगे। ऐसी स्थिति में वाहनों की पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले शिव भक्तों के लिए भोजन शाला का इंतजाम किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर शौचालय और स्नान के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है। पूजा सामग्री बिक्री दुकानों के लिए जगह भी चिन्हित की गई है।

    शुक्रवार से शुरू होगी कथा
    शुक्रवार 25 अगस्त को दोपहर 2 से 5 बजे तक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा प्रारंभ हो जाएगी। बालोद आगमन पर आयोजन समिति और गणमान्य नागरिकों ने उनका गरिमामय स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके निवास पर पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा कारणों से उनके निवास की जानकारी गुप्त रखी गई है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर, AICC दफ्तर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे…
    Next Article मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित चुनाव आयोग की टीम पहुंची रायपुर, चुनावी तैयारी का लेंगे जायजा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?