*कोरबा/* जिले अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर दिन एक नया आयाम स्थापित करते जा रहा ! अपने उद्देश्य कानूनी तौर पर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को निष्पक्ष सार्थक न्याय सुनिश्चित करने के लिए समावेशी कानून को बढ़ावा देने कानूनी साक्षरता जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा कानूनी तौर पर उपलब्ध लाभ और हकदार लाभार्थियों को लाभ पहुचाना है इसी कड़ी अंतर्गत ग्राम लखनपुर के गर्भवती पीडिता तुलसी नागवंशी प्रसव पीड़ा से वेहवल थी पीड़िता तुलसी नागवंशी को चिकित्सालय भेजा जा रहा था लेकिन पीड़िता सक्षम नहीं थी हालात से न्यायाधीश स्वर्णालता टोप्पो अध्यक्ष विधिक सेवा समिति कटघोरा द्वारा संज्ञान लेकर पीड़िता का सुरक्षित उपचार का आदेश जारी कर चिकित्सालय में उपचार कराया गया अंततः एक स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ पैरालीगल वॉलिंटियर्स तलवीर ने एम्बुलेंस का सही समय में नहीं पहुंच पाने से हालत बिगडती देख इस बात की जानकारी होते ही पीडिता को उसके परिजन सहित तत्काल अपने साधन से कटघोरा चिकित्सालय उपचार हेतु ले गया।
डी एल कटकवार जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं सचिव शीतल निकुंज के मार्गदर्शन में पैरालीगल वॉलिंटियरों के माध्यम से आए दिन नए -नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं साथ ही कानूनी जागरूकताओं का जन-जन में तीव्र गति से प्रसार हो रहा है क्षेत्रीय जनों में न्यायालय की न्यायप्रियता कार्यशैली पर अद्वितीय भरोसा बढ़ते जा रहा।
Post Views: 0