Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पार्टी कांग्रेस ने विधायक दल के नेता चुनने का अधिकार हाईकमान को सौंपा, मंत्रिमंडल को लेकर भी कही ये बड़ी बात…
    समाचार

    पार्टी कांग्रेस ने विधायक दल के नेता चुनने का अधिकार हाईकमान को सौंपा, मंत्रिमंडल को लेकर भी कही ये बड़ी बात…

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कांग्रेस विधायक दल के नेता चुनने का अख्तियार अब पार्टी हाईकमान को दे दिया है। इसका फैसला कांग्रेस विधायक दल की शुक्रवार को श्रीनगर में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तारिक हमीद कर्रा ने की।

    कर्रा ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता चुनने के लिए हाईकमान को अधिकृत कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमने प्रस्ताव पारित कर दिया है जिसे हाईकमान को भेजा जा रहा है। शाम को समर्थन पत्र उमर अब्दुल्ला को सौंप दिया गया। दूसरा प्रस्ताव नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन देने का पारित किया है।

    कांग्रेस ने नेकां को भेजा समर्थन का प्रस्ताव
    तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि दो प्रस्तावों के दस्तावेज तैयार किए गए है। एक दिल्ली को भेजा जा रहा है तो दूसरा नेकां को श्रीनगर में दे दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है तो आप देरी क्यों कर रहे है। कर्रा ने कहा कि हर एक का अपना तरीका होता है। मैं आज दिल्ली से आ रहा हूं। हमने यह फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया है।

    कांग्रेस ने नेकां से कोई मांग नहीं की- तारिक हमीद कर्रा
    उन्होंने साफ किया कि नेकां के साथ हमने कोई मांग नहीं की है। कोई शर्त नहीं रखी गई है। औपचारिक तौर पर इस पर कोई बात नहीं हुई है। आइएनडीआईए गठबंधन एक बडे मकसद के लिए किया है, जम्मू कश्मीर के लोगों की बेहतरी के लिए नेकां को समर्थन दे रहा हैं। हमने कोई मांग नहीं की है। समर्थन के दस्तावेज में कोई मांग नहीं है। जब सुशासन का मॉडल तैयार होगा, उसके बाद औपचारिक बातचीत होगी, तो फैसला होगा।

    नंबर गेम को लेकर कर्रा ने कही ये बात
    कर्रा ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने भी कहा था कि नेकां के साथ जब औपचारिक बैठक होगी, तब फैसला होगा। हमने विधायक दल का नेता चुनने के लिए कोई देरी नहीं की है, यह कोई एक सामान्य काम है। मैं दिल्ली से आया हुं, कुछ टाला नहीं जा रहा है।

    जब उनसे पूछा गया कि नेकां को निर्दलीय उम्मीदवारों ने समर्थन दे दिया है तो ऐसा नहीं लगता कि कांग्रेस की उनको जरूरत नहीं रह गई तो इसके जवाब में कर्रा ने कहा कि नंबर गेम से ज्यादा अहम आइएडीआईए का राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है। यह सिर्फ जम्मू कश्मीर के लिए नहीं है, यह पूरे इंडिया में है, हमने आइएनडीआईए गठबंधन को बरकरार रखा है।
    हमारी लड़ाई भाजपा से है- कर्रा
    उन्होंने कहा कि यह मंत्रिमंडल में मंत्री बनने का मामला नहीं है, हमारी लड़ाई भाजपा से है, अगर मुल्क को बचाना है तो पार्टी की एकजुटता जरूरी है। नंबर को लेकर बहुत ऊंची बात हैं। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी कोई मांग या शर्त नहीं है, जब सुशासन मॉडल पर बातचीत होगी तब औपचारिक बात होगी। नेकां के साथ अभी तक कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।

    Post Views: 1,160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये क्या 2 साल में पहली बार हुआ ऐसा, कि भारत के औद्योगिक उत्पादन में आयी भारी…
    Next Article बच्चे को भगवान के नाम से पुकारना सही है या गलत जानें ये सच्चाई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

    March 29, 2026

    ₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

    March 29, 2026

    सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं सीएम साय…

    March 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…
    • ₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…
    • सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…
    • माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं सीएम साय…
    • भारत में कंडोम संकट इतने परसेंट तक होगा महंगा, जंग की वजह से टूटी सप्लाई चैन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?