Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फिर बढ़ी भीड़, किए कई बदलाव, ऑन डिमांड चलेंगी स्पेशल ट्रेनें…
    News

    महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फिर बढ़ी भीड़, किए कई बदलाव, ऑन डिमांड चलेंगी स्पेशल ट्रेनें…

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः- महाकुंभ का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा. ऐसे में, जो लोग महाकुंभ नहीं जा सके हैं वो बचे हुए इन दिनों में महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान करना चाहते हैं. शनिवार और रविवार के चलते बड़ी संख्या में दिल्ली से यात्री प्रयागराज के लिए निकल रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. अब रेलवे ने यात्रियों की संख्या के आधार पर अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. यानी की टिकट बिक्री के आधार पर अनारक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी.

    बीती 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी. यात्रियों के बीच भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे की तरफ से कई बदलाव के साथ विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे की प्लेटफार्म पर भीड़ न बढ़े और यात्री आसानी से ट्रेन पकड़कर गंतव्य तक जा सकें.

    अनारक्षित टिकट वालों के लिए अलग प्रवेश व निकास की व्यवस्थाः महाकुंभ के चलते पूर्वांचल व प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ चल रही है. रेलवे की तरफ से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 16 से ही महाकुंभ स्पेशल की अनारक्षित ट्रेनें चला रहा है. इसके साथ ही अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 16 पर जाने और वहां से निकलने के लिए अलग-अलग गेट बनाया गया है. दोनों गेट पर आरपीएफ के जवानों के साथ पैरामिलिट्री के जवानों को भी तैनात किया गया है. आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अन्य गेट से प्रवेश दिया जा रहा है.

    यात्रियों के आराम करने के लिए बनाया पंडालः रेलवे की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर अजमेरी गेट की तरफ मेट्रो स्टेशन के पास पंडाल बनाया गया है. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पंडाल में यात्रियों के आराम करने, टिकट लेने, ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने, पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने, ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने आदि के लिए रेलवे स्टेशन पर भीड़ में न जाना पड़े. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था दीपावली और छठ पर की जाती है जब रेल यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है

    जांच में जुटी है उच्च स्तरीय कमेटीः जिस दिन हादसा हुआ उस दिन सिर्फ सुबह के वक्त एक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए चलाई गई थी. इसके बाद शाम को प्रयागराज जाने वालों की संख्या ज्यादा हो गई. प्रयागराज के लिए 8 हजार 500 अनारक्षित टिकट की बिक्री हुई. रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि अनारक्षित कोच के यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई थी लेकिन ट्रेन नहीं चलाई गई. हालांकि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद भीड़ को कुंभ के लिए निकालने के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया. इस हादसे से पहले स्पेशल ट्रेनों का संचालन क्यों नहीं हुआ था. इस सवाल पर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय कमेटी जांच कर रही है. निर्धारित समय पर वह अपनी रिपोर्ट देगी. इसके बाद ही घटना के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा.

    कुंभ जाने के लिए एयरपोर्ट से दिल्ली पहुंचे फिर जनरल कोच में किया सफर: महाराष्ट्र के रहने वाले आलोक माधव ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे. उन्हें प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जाना हैं, आरक्षित टिकट नहीं थी उन्होंने अनारक्षित कोच का टिकट ले लिया. आलोक ने कहा कि रेलवे ने काफी अच्छी व्यवस्था कर रखी है. रेलवे ने आश्वासन दिया है कि सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठकर प्रयागराज भेजा जाएगा. वहीं, आलोक ने कहा कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. 144 साल बाद महाकुंभ आया है. अगली दो पीढ़ी तक किसी को महाकुम्भ में स्नान का संयोग नहीं मिलेगा. ऐसे में हर परिस्थियों में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे हैं. दूसरे लोगों से भी कहना चाहता हूं कि वो भी गंगा स्नान जरूर करने जाएं.

    हादसों का आस्था पर नहीं पड़ा असर: दिल्ली की रहने वाली रानी देवी ने बताया कि वह छह लोगों के साथ कुंभ स्नान करने के लिए जा रही हैं. पहले से किसी ने टिकट नहीं लिया हुआ था, ऐसे में अनारक्षित टिकट लेकर उन्हें प्रयागराज जाना पड़ रहा है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 4 घंटे के इंतजार के बाद शाम 5:30 बजे प्रयागराज के लिए प्लेटफार्म नंबर 16 से ट्रेन चलाई गई. रानी देवी व उनके साथ के लोगों से पूछा गया कि प्रयागराज और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटनाएं हुईं क्या उन्हें डर तो नहीं लग रहा?, इस पर उन लोगों ने कहा कि हां घटना हुई तो डर लगा लेकिन अब कोई डर नहीं लग रहा है. हम लोग पूरी आस्था से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे हैं.

    वहीं, हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए जा रहे मनवीर सिंह ने कहा कि पहले से टिकट नहीं थी, ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे तो अनारक्षित टिकट लेनी पड़ी. जबकि हरियाणा के पलवल से प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं डॉली ने बताया कि वह 10 लोगों के साथ प्रयागराज गंगा स्नान करने के लिए जा रही हैं. ट्रेन के लिए करीब 4 घंटे इंतजार करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पहले जो हादसे हुए वो वक्त की परिस्थिति के कारण हुए थे, लेकिन हमें इन सब बातों को ना सोचकर गंगा स्नान करने के लिए जाना चाहिए.

    Post Views: 520

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसभी नगर निगमों में सभापति चयन के लिए भाजपा ने की पर्वेक्षकों की नियुक्ति, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी …
    Next Article दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिलीं रेखा गुप्ता,इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?